27 परिवारों को वितरित की बकरियां , वीरेंद्र कंवर ने कृषक बकरी पालन योजना के तहत

by

ऊना, 24 दिसंबर: पशु पालक उद्यमिता विकास, पशु स्वास्थ्य एवं प्रबंधन ने पशुपालकों के लिए विश्राम गृह थानाकलां में आज एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की।
ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शिविर में कृषकों को कृषक बकरी पालन योजना के अंतर्गत बीटल नस्ल की बकरियां वितरित की। उन्होंने कहा कि मार्किट में बकरी के दूध की अच्छी मांग है और दूसरे दुधारू पशुओं की तुलना में बकरी का दूध काफी ऊंचे दाम पर बिकता है क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। उन्होंने कहा कि बकरी के दुग्ध उत्पादों को पैकिंग करके विपणन के लिए बाजार तैयार करेंगे। इससे किसानों को दुध व उनसे बने उत्पादों का मार्किट में अच्छा मूल्य मिलेगा तथा किसानों की आजीविका भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में बकरी पालकों की एक सोसाईटी भी बनाई जाएगी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा के तहत पहले भी 70 यूनिट इस योजना के तहत वितरित किए गए हंै जो किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने में काफी कारगर सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि कृषक बकरी पालन योजना के तहत प्रदेश में अलग-अलग उन्नत नस्ल की बकरियां कृषकों को वितरित की जा रही है।
इस अवसर पर पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ जय सिंह सेन ने बताया कि आज कृषकों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर मंे 27 कृषकों को कृषक बकरी पालन योजना के तहत बकरियां वितरित की गई। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा कृषक को 95 प्रतिशत उपदान दिया जाता है जबकि कृषक को 5 प्रतिशत राशि वहन करनी पड़ती है। डाॅ जय सिंह सेन ने बताया कि बकरी वितरण के साथ-साथ बकरियों का निःशुल्क तीन साल का बीमा भी किया गया ताकि भविष्य में कोई अनहोनी दुर्घटना होने पर कृषकों को उसकी भरपाई हो सके। बीमे की राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषकों को बकरियां घर तक ले जाने के लिए किराया तथा निःशुल्क दवाईयां भी विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के लिए बकरियों के 423 यूनिट आबंटित किए गए है। शीघ्र ही सभी यूनिट जिला के कृषकों को वितरित किए जाएंगे।
यह रहे बकरी यूनिट पाने वाले लाभार्थी
पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थानाकलां में 27 परिवारों को कृषक पालन योजना के अतंर्गत बकरियां वितरित की। लाभार्थियों में होशियार सिंह, रंजना देवी, रानू राम, मुखतियार सिंह, सुरेश कुमार, स्वरूप चंद, भाग सिंह, नीलम, महिंद्र सिंह, सतीश कुमार, शमशेर सिंह, नीलम कुमारी, मोहिंद्र सिंह, जगदीश चंद, अरविंद कुमार, अशोक कुमार, चरणदास, रघुबीर सिंह व चुनी लाल शामिल हैं।
इस अवसर पर सहायक निदेशक डाॅ उपेंद्र, केसीसी बैंक निदेशक कैप्टन प्रीतम डढवाल, पोलर जैनेटिक्स इंडिया प्राईवेट लिमिटेड प्रबंध निदेशक तेजिंद्र पाल सिंह, वैज्ञानिक सलाहकार सतीश कुमार, डाॅ सतिंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-0-
#HimachalPradesh #Una

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ढोल बना मौत का कारण : भतीजा और उसकी पत्नी चाचा की हत्या में गिरफ्तार

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। नाहन :  हिमाचल प्रदेश में एक के बाद एक मर्डर हो रहे हैं. ताजा मामला सिरमौर जिले का है. यहां पर चाचा के मर्डर केस में पुलिस ने भतीजे और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना है योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में बीमारी से हार गया शख्स, सूने घर में फंदा लगाकर दी जान : पुलिस तक पहुंचा मामला

एएम नाथ। पांगी : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सुदूर और जनजातीय क्षेत्र पांगी से एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत साच में एक व्यक्ति ने अपनी जिंदगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगले सत्र से प्रदेश में 100 सीबीएसई स्कूल होंगे शुरू …स्कूल के भवन व बच्चों की वर्दी का अलग होगा रंग : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश भर में 100...
Translate »
error: Content is protected !!