सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प – DC अनुपम कश्यप

by
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत रिज पर लगाया रक्तदान शिविर और नेत्र जांच शिविर
एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत जिला सड़क सुरक्षा समिति, जिला शिमला की ओर से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने आज रिज मैदान पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। शिविर में 54 लोगों ने रक्तदान किया और 119 लोगों की आँखों की जांच की गई।
उपायुक्त ने कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है।” उन्होंने कहा कि “ARRIVE ALIVE ” को साकार करें। 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक शिमला जिला में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला शिमला में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिमला द्वारा व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हेलमेट एवं सीट-बेल्ट के उपयोग, नशे में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा के पालन तथा सही लेन अनुशासन जैसे विषयों पर आमजन को जागरूक किया गया। स्कूलों, महाविद्यालयों, परिवहन चालकों तथा नागरिकों की सहभागिता से कार्यशालाएं, निरीक्षण अभियान, रोड़ यूजर के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर तथा गुड समैरिटन प्रोत्साहन गतिविधियां आयोजित कर जनसहभागिता को सुदृढ़ किया गया।
उपायुक्त ने रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।
क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी शिमला विश्व मोहन देव चौहान ने कहा कि जिला में वर्ष 2025 के सड़क दुर्घटना के आंकड़े क्षेत्र में निरंतर प्रयासों की आवश्यकता को स्पष्ट दर्शाते हैं। जिला शिमला में इस अवधि के दौरान 268 सड़क दुर्घटनाएँ दर्ज की गई, जिनमें 102 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 436 लोग घायल हुए। सड़क दुर्घटना के आंकड़ों के मुताबिक इन दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में व्यावहारिक और मानवीय चूक शामिल है। इसमें तेज गति, गलत ओवरटेकिंग, नशे की अवस्था में वाहन संचालन, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल तथा लेन अनुशासन का उल्लंघन शामिल रहा, जो यह दर्शाता है कि सड़क सुरक्षा प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ नागरिक अनुशासन पर भी निर्भर करती है।
इस मौके पर एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ यशवंत रांटा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दियोली कार्प फार्म की बड़ी कामयाबी, मत्स्य बीज में आत्मनिर्भरता की राह पर हिमाचल

वर्षों पुरानी ‘एयर बबल’ बीमारी पर शत-प्रतिशत काबू, अब स्थानीय स्तर पर तैयार होगा स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज बाहर से बीज मंगाने की निर्भरता घटेगी, सरकारी खर्च में भी आएगी कमी रोहित जसवाल। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारकंडी क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने पर खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपये: केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। धर्मशाला, 29 अक्तूबर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धारकंडी क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन कार्यों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यक समुदाय के कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर तैयार किए जाएं प्रस्ताव : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित लोगों को पारंपरिक एवं गैर पारंपरिक कला-शिल्प के माध्यम से कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वैष्णो देवी भूस्खलन: मौतों की संख्या बढ़कर हुई 33, कई पुल क्षतिग्रस्त, ट्रेनें रद्द… प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

जम्मू : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों की मदद...
Translate »
error: Content is protected !!