आपदा राहत के लिए ₹200 करोड़ मंजूर : 12 जिलों सहित PWD और जल शक्ति विभाग को मिला बजट

by

एएम नाथ। शिमला ; हिमाचल प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों और परिवारों को बड़ी राहत देते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से 200 करोड़ रुपए जारी करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस राशि का उपयोग प्रदेश के सभी 12 जिलों, जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के माध्यम से आपदा राहत, पुनर्निर्माण कार्यों और प्रभावितों की सहायता पर किया जाएगा। कुल स्वीकृत 200 करोड़ में से 174 करोड़ रुपए प्रदेश के 12 जिलों को उपायुक्तों के माध्यम से आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा 26 करोड़ रुपए विभागों को मिले हैं, जिनमें जल शक्ति विभाग को 10 करोड़ और पीडब्ल्यूडी को 16 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
——————
मंडी जिले को मिला सर्वाधिक 21.50 करोड़ का बजट
जिला स्तर पर आवंटित की गई 174 करोड़ की राहत राशि में मंडी जिले को सबसे अधिक 21.50 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। इसके अलावा कांगड़ा को 20.75 करोड़, शिमला को 20.50 करोड़, सिरमौर को 20.20 करोड़, चम्बा को 18.50 करोड़, ऊना को 14.65 करोड़, कुल्लू को 13.85 करोड़, हमीरपुर को 11.50 करोड़, लाहौल-स्पीति को 9.20 करोड़, किन्नौर को 9 करोड़, बिलासपुर को 7.80 करोड़ तथा सोलन जिले को 6.55 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
————-
केवल निर्धारित कार्यों पर ही खर्च होगी राशि
सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यह राशि केवल तय किए गए निर्धारित मदों पर ही खर्च की जा सकेगी। इसमें तत्काल राहत, क्षतिग्रस्त सड़कों व पुलों की मुरम्मत, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी व सीवरेज व्यवस्था की बहाली, मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह सहायता, राज्य विशेष आपदा राहत, मकानों का पुनर्निर्माण और स्थानीय निकायों व अन्य गैर-सरकारी संस्थाओं को सहायता देना शामिल है। जारी धनराशि का उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए किया जाएगा जिसके लिए उसे स्वीकृत किया गया है। मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार पंत द्वारा इसके स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं को मिलेगी रहने व खाने की सुविधा: डीसी

मदद के लिए दूरभाष नंबरों 01975-225045, 225046 पर संपर्क करें ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 3 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब-जरूरतमंद तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना ही उपलब्धि का पैमाना : अनुराग ठाकुर

सांसद अनुराग ठाकुर ने दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा की रोहित जसवाल।  ऊना, 2 सितंबर :  सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को ऊना में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)...
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एआई समिट प्रदर्शन मामला : दिल्ली और हिमाचल पुलिस आमने-सामने

एएम नाथ। शिमला। एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा शिमला जिले के रोहड़ू से हिरासत में लेने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। बताया जा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार का खुलासा : कमरा नंबर-102 युवती मिली युवती, होटल मालिक तुली व एक महिला को किया गिरफ्तार

सोलन : परवाणू थाना के अंतर्गत सेक्टर-2 के गजल होटल में देर रात लगभग 8:45 बजे पुलिस ने रेड कर होटल में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने होटल...
Translate »
error: Content is protected !!