आपरेशन प्रहार-2 : 72 घंटों में 3260 व्यक्तियों की गिरफ्तारी, जिसमें 135 पीओ शामिल

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के हिस्से के रूप में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने पिछले 72 घंटों में वांछित अपराधियों से संबंधित 8278 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि चल रही ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम में और तेजी लाते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को वांछित अपराधियों को पकड़ने पर केंद्रित 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया था। पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई की अगुवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से विभिन्न पुलिस जिलों का दौरा किया, जिसमें 12,000 कर्मचारियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमें शामिल थीं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक पंजाब पूरी तरह से गैंगस्टर मुक्त नहीं हो जाता।

तीन दिनों तक चले इस ऑपरेशन के परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए, स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पूरे राज्य में कुल 7,498 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 3260 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में 135 फरार अपराधी (पीओ) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 47 हथियार, 4.8 किलोग्राम हेरोइन, 3.6 किलोग्राम अफीम, 42,797 नशीली गोलियां, 68 किलोग्राम भुक्की और 30 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, पुलिस टीमों ने 1,450 व्यक्तियों को एहतियातन हिरासत में लिया, जबकि 2,788 व्यक्तियों को जांच के बाद रिहा कर दिया गया।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि 72 घंटे चले इस ऑपरेशन ने उम्मीदों से अधिक उद्देश्य हासिल किए हैं और ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक पंजाब पूरी तरह से गैंगस्टरों से मुक्त नहीं हो जाता।

लोग गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर- 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों की रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध को 347वें दिन भी जारी रखते हुए आज 164 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 11.9 किलोग्राम हेरोइन, 344 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही, केवल 347 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 49,129 हो गई है। ‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 14 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राजी किया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल कलब गढ़शंकर ने युनाईटेड फुटबाल कलब अमृतसर को 6-2 के अंतर से हराया

गढ़शंकर: पंजाब फुटबाल एसोसिएशन दुारा करवाई जा रही 35 वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबाल लीग के पंजाब सुपर लीग के लिए बी कैटागिरी के लिए मुकावला स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के...
article-image
पंजाब

15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये ड्रग मनी : दसवीं का छात्र पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा

अमृतसर : रामतीर्थ रोड पर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने नाके से एक 16 वर्षीय किशोर को 15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ पकड़ा है। उसके परिवार के...
article-image
पंजाब

कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था जीदा बलास्ट का आरोपी छात्र : NIA अब करेगी जांच

बठिंडा । बठिंडा के जीदा गांव में एक घर में दो माह पहले हुए दो विस्फोटों के मामले की जांच अब एनआईए करेंगी। हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में पकड़े गए आतंकिय़ों...
article-image
पंजाब

अश्वनी शर्मा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह : निमिश मेहता

गढ़ंशंकर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब इकाई के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को चंडीगढ़ में गढ़शंकर की भाजपा की इंचार्ज निमिशा मेहता द्वारा  विशेष भेंट कर बधाई दी। इस बीच, निमिषा मेहता ने...
Translate »
error: Content is protected !!