कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन भेजने वाले सीनियर ED ऑफिसर का तबादला

by

जालंधर: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को नोटिस भेजने वाले जालंधर में तैनात ईडी के जॉइंट डायरेक्टर रवि तिवारी का चेन्नई ट्रांसफर कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, रवि तिवारी ने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणइंदर सिंह को विदेशों में संपत्ति मामले में नोटिस जारी किया था। ईडी ने उन्हें 13 फरवरी को पेश होने का निर्देश भी दिया था। अब, ट्रांसफर के बाद यह मामला नई जगह से आगे बढ़ेगा।

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव के नज़दीक आते ही कांग्रेस के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने गुरूवार को कहा कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में वापस लौटना चाहें, तो हाईकमान इस पर विचार कर सकता है। भूपेश बघेल के इस बयान के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और सीएम पद की दावेदारी पर नजरें रखने वाले नेताओं में हड़कंप मच गया। कांग्रेस को यह भी एहसास है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ही हैं जिन्होंने बादलों के दौर में पार्टी को मजबूत किया और दो बार पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाई।

भाजपा में  ही रहेंगे कैप्टन : हालांकि, कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी और पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर ने लुधियाना में स्पष्ट किया कि उनके पिता भाजपा में ही बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि ईडी का यह नोटिस पुराने केस से जुड़ा है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। इस ट्रांसफर और कांग्रेस के बयान ने पंजाब की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। अब देखना यह है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण कैसे बदलते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर से अस्पताल कर्मचारी की बाईक चोरी

गढ़शंकर : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में अस्पताल के कर्मी का अज्ञात चोर बाईक चोरी कर ले गया । जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस को सतपाल पुत्र ज्वाला राम निवासी सदरपुर ने शिकायत दी कि आज...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में  “रुद्राभिषेक महायज्ञ” कार्यक्रम  21 जुलाई से 9 अगस्त तक किए जाएंगे आयोजित:  पंडित रविंद्र गौतम

गढ़शंकर, 16 जुलाई  :  “रुद्र अभिषेक महायज्ञ” आयोजन समिति के मुख्य प्रवक्ता पंडित रविंदर गौतम, कमल किशोर नूरी, ओंकार सिंह चाहलपुरी, जितेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में आयोजित...
article-image
पंजाब

1400 से अधिक पंचायतों के पंच और सरपंच मंगलवार लेंगे शपथ

9314 निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लाजवंती स्टेडियम में सभी तैयारियां मुकम्मल:डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 2 दिसंबर: मंगलवार को पंच और सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला प्रशासन ने टांडा बाईपास के निकट स्थित स्थानीय लाजवंती स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने 2.36 करोड रुपए की लागत वाले सडकीय ढांचे के प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा

मंढाली से कुलथम तक 4.71 किलोमीटर सड़क को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा बंगा, 25 नवंबर: जिले के सडकीय ढांचे को मजबूत करने हेतु श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने वीरवार को...
Translate »
error: Content is protected !!