सूटकेस मर्डर केस में नया खुलासा : प्रेमी ने की लाश जलाने की पहले की थी कोशिश, फिर किया था सूट में पैक

by

बठिंडा :  एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बता दें कि गांव बहमन दीवाना के पास हाल ही में लाल सूटकेस में एक लड़की की लाश मिली है । शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़की की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी।

घटना के पीछे मामूली झगड़ा ही वजह बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी युवक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना 11 फरवरी को उस समय उजागर हुई जब बठिंडा-मलोट नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे एक लाल सूटकेस में लड़की का शव पाया गया। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम और बठिंडा पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सहारा जन सेवा संस्था के वर्कर संदीप सिंह ने भी पुलिस को मदद प्रदान की।

पुलिस ने शव की पहचान और जांच के लिए इसे 72 घंटे के लिए सिविल हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा। मामले की डिटेल आज SSP ज्योति यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा करेंगी। पुलिस के मुताबिक, मल्लिका नाम की लड़की आरोपी युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। मामूली झगड़े के बाद युवक ने हत्या कर दी और बाद में शरीर को जलाकर पहचान छुपाने की कोशिश की। इसके बाद शव को सूटकेस में डालकर फेंक दिया गया।

गर्दन के टैटू से हुई थी पहचान :  शव पर चोट के निशान और जलने के निशान भी मिले थे। गर्दन पर ‘काकू’ नाम का टैटू होने के कारण पुलिस ने मल्लिका की पहचान कर ली। DSP हरविंदर सिंह सरां ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या में और कोई शामिल तो नहीं था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चौथे दिन का शुभारंभ गतका खेल से हुआ : खेल एवं युवक विभाग के सचिव ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

होशियारपुर, 19 सितंबर:   पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से आयोजित “खेडां वतन पंजाब दियां-2024” के अंतर्गत जिला स्तरीय खेलों के चौथे दिन का शुभारंभ आज आउटडोर स्टेडिय होशियारपुर में गतका खेल से किया...
article-image
पंजाब

पंजाब में एडेड स्कूल नीतियों के खिलाफ शिक्षकों का “जेल भरो आंदोलन” 7 नवंबर से

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार की एडेड स्कूल विरोधी नीतियों के खिलाफ राज्यभर के एडेड स्कूलों के शिक्षक, कर्मचारी और पेंशनभोगी 7 नवंबर को त arnतारन में “जेल भरो आंदोलन” शुरू करेंगे। इस...
article-image
पंजाब

वास्तु के अनुसार झोपड़ी भी महल से बढ़कर : डॉ. भूपेंद्र वास्तु शास्त्री

वास्तु के अनुसार झोपड़ी भी महल से बढ़कर है / डॉ. भूपेंद्र वास्तु शास्त्र होशियारपुर/दलजीत अजनोहा/25 जुलाई मनुष्य मूलतः एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए वह समाज या समूह में रहना पसंद करता है। आदिकाल...
article-image
पंजाब

In Conversation with Senior Journalist

Hoshiarpur/5 June /Daljeet Ajnoha :  In an exclusive interaction with senior journalist Sanjeev Kumar, the Business Head of Sonalika Agro Solutions, Mr. Deepak Kranti Sharma, emphasized the company’s commitment to empowering farmers through advanced...
Translate »
error: Content is protected !!