आप-कांग्रेस मेयर उम्मीदवार की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

by

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजों पर रोक लगाने से के इनकार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर प्रकाशित वाद सूची के अनुसार, सीजेआई डी.वाई.चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्त िमनोज मिश्र की पीठ 5 फरवरी को मामले की सुनवाई करेगी।

पिछले हफ्ते, कुमार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए शीर्ष अदालत से निर्देश मांगे थे। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा मेयर पद के लिए 30 जनवरी को हुए चुनाव परिणामों पर रोक लगाने पर अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद कुलदीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

आप और कांग्रेस पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार कुमार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कोई अंतरिम राहत नहीं दी, लेकिन एक नोटिस जारी कर मामले पर चंडीगढ़ प्रशासन और सीएमसी से तीन सप्ताह की अवधि के भीतर जवाब मांगा। कुमार ने पीठासीन अधिकारी पर मतगणना प्रक्रिया में धोखाधड़ी और जालसाजी का सहारा लेने का आरोप लगाया था।  उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी याचिका में आप-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार ने नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीठासीन अधिकारी ने पार्टयिों के उम्मीदवारों को वोटों की गिनती की निगरानी करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। कुमार ने सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय न्यायाधीश की देखरेख में स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से नये चुनाव की प्रार्थना की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कमर्शियल हो या घरेलू, सिलेंडर के दाम में हुआ ये बड़ा फेरबदल

नई दिल्ली :  गैस सिलेंडर बुक करने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए! पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों...
article-image
पंजाब

तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो भाई गिरफ्तार : बरामद आईईडी की गई निष्क्रिय

चंडीगढ़, 26 नवंबर । अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इनके पास से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए...
पंजाब

फेसबुक पर गलत पोस्ट एक आईफोन था, फोन वेचकर नया पिस्तौल लिया : मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने सैंडी भज्जला के विरुद्ध फ़ेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों को लूटपाट करने के उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एसआई कुलदीप सिंह को...
article-image
पंजाब

गढशंकर में अवैध माईनिंग को रोकने के लिए एसडीएम गढ़शंकर ने बिभिन्न बिभागों के अधिकारियों दिए निर्देश : बाढ़ के बाद बिमारियां फैलने की अशंका के चलते एसडीएम ने सिवल अस्पताल में सेहत विभाग की तैयारियों का लिया जायजा

गढ़शंकर : गढ़शंकर उपमंडल में अवैध माईनिंग को रोकने के लिए एसडीएम गढ़शंकर की अध्यक्षता में बिभिन्न बिभागों के अधिकारियों की बैठक हुई और एसडीएम ने बाढ़ के बाद बिमारियों फैलने की अशंका के...
Translate »
error: Content is protected !!