मैकेनिक की हत्या में लेडी कनेक्शन : बाइक सवारों ने दनादन चलाई थी कई गोलियां

by

बठिंडा में लगभग एक सप्ताह पहले महना चौक में एसी-फ्रिज मैकेनिक की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंग्रेज सिंह निवासी ग्वालियर के तौर पर हुई है।
पुलिस ने उक्त आरोपी के साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

बीते सोमवार देर शाम को एसी फ्रिज मैकेनिक निर्मल सिंह जब अपने एक अन्य साथी के महना चौक में जा रहा था तो उनके पीछे आए मोटरसाईकिल सवार युवकों ने निर्मल सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। निर्मल की कनपटी पर गोली लगी थी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने उक्त हत्या के बाद मामले की जांच शुरू की तो जांच दौरान सामने आया कि उक्त पूरा मामला एक महिला से जुड़ा हुआ है। इस वजह से हमलावरों ने मैकेनिक निर्मल सिंह की हत्या की थी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें की जांच करते हुए शनिवार देर रात को उक्त हत्या मामले से जुड़े आरोपी अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अब पकड़े गए आरोपी के साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टांडा SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा लाइन हाजिर….. SP (D) जालंधर रूरल करेंगे जांच FBI की वीडियो वायरल होने के बाद की बड़ी कारवाई

होशियारपुर, 8 जुलाई: पंजाब पुलिस ने कुछ समाचार रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों का संज्ञान लिया है, जिनमें वर्तमान में जिला होशियारपुर के थाना टांडा में एसएचओ के रूप में तैनात इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजा वडिंग पर बोला तीखा हमला : वडिंग मीडिया में सुर्खियां बटोरने और वाहवाही के लिए तथ्यों को छिपा रहे

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयान को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह मनगढंत बयान दे रहे हैं।...
article-image
पंजाब

अर्थी फूंक रोष प्रदर्शन : तहसील दफ्तर तलवाड़ा के मुख्य गेट के समक्ष पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस व मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के खिलाफ रोष प्रदर्शन

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : पंजाब सुबारडीनेट सर्विस फेडरेशन पंजाब के आहवान पर ब्लाक तलवाड़ा के प्रधान राजीव शर्मा के नेतृत्व मे तहसील दफ्तर तलवाड़ा के मुख्य गेट के समक्ष पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत...
article-image
पंजाब

वारिस पंजाब मुखी भाई अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका : पूछताछ के बाद वापस घर दिया भेज

चंड़ीगढ़ : वारिस पंजाब मुखी भाई अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। वह कतर की राजधानी दोहा जाने वाले थे। सिंह बुधवार सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे...
Translate »
error: Content is protected !!