खालसा कॉलेज बी.ए. बीएड की छात्रा नवलीन ने पंजाब यूनिवर्सिटी से तीसरा स्थान हासिल किया

by
गढ़शंकर, 25 अक्तूबर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में शिक्षा विभाग में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.ए. बीएड के द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा नवलीन ने पंजाब यूनिवर्सिटी से तीसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डाॅ. संघा गुरबख्श कौर ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बी.ए.बी.एड. दूसरे सेमेस्टर का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है और छात्रा नवलीन ने 89.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंजाब यूनिवर्सिटी में तीसरा और कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार छात्रा राजविंदर कौर ने 88.06 प्रतिशत अंक लेकर कॉलेज में दूसरा और कोमलदीप ने 80.3 प्रतिशत अंक लेकर कालेज में तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने यूनिवर्सिटी में तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्रा नवलीन को बधाई दी और भविष्य में बेहतर स्थान हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. लखविंदरजीत कौर, डाॅ. संघा गुरबख्श कौर, डाॅ. नरेश कुमारी, प्रो. किरणजोत कौर, प्रो. ऋतु सिंह, प्रो. प्रियंका रानी कंवर, प्रो. प्रियंका उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पार्टी और जनता के दिलों में अवसरवादियों के लिए कोई जगह नहीं है: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

गढ़शंकर:  डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ बंगा चौक गढ़शंकर पर विरोध प्रदर्शन किया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रति गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उपयोग किए शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए अमित शाह का पुतला फूंका

गढ़शंकर। जनसंगठनों कार्यकर्ताओं ने अड्डा झुंगियां में बीनेवाल के चौक में एकत्रित होकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रति गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उपयोग किए शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से अमित...
article-image
पंजाब , समाचार

भाजपा कार्यालय संगरूर पर पेट्रोल बम हमला : 24 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, अग्रिम भुगतान के रूप में आरोपियों को ₹2,200 गए थे भेजे

संगरूर : पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग गिरोह का मुख्य शूटर की हत्या : हत्यारों ने हाथ-पांव बांधकर गोलियों से छलनी किया फिर लगा दी आग

नई दिल्ली :   लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य की हरियाणा में हत्या हो गई है। इसकी पहचान राजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बिश्नोई गिरोह का मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!