रवनीत सिंह के शो ‘कंटीनी मंडीर’ की शूटिंग के दौरान खालसा कॉलेज गढ़शंकर में लगीं रौनकें 

by
गढ़शंकर, 25 अक्तूबर: पिछले एक दशक से एमएच1 चैनल पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय शो ‘कंटीनी मंडीर’ के सुपरस्टार होस्ट रवनीत सिंह स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में अपने शो की शूटिंग के लिए पहुंचे। इस मौके पर रवनीत सिंह ने अपने अभिनय का जादू बिखेर कर छात्रों का मनोरंजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राएं पूरे जोश व उत्साह के साथ कार्यक्रम की शूटिंग देखने के लिए एकत्र हुए और छात्रों ने अपने द्वारा तैयार की गई वंनगियों को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गीत, लोकगीत, भांड, गिद्धा, भांगड़ा समेत अन्य  विधाओं की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिये। इस मौके पर रवनीत सिंह ने कॉलेज के विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। शूटिंग से पहले कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने कॉलेज पहुंचने पर अभिनेता और गायक रवनीत सिंह के साथ एमएच1 के शो ‘कंटीनी मंडीर’ की पूरी टीम का स्वागत किया। इस मौके पर अपने संबोधन में डा अमनदीप हीरा ने कॉलेज के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जहां कॉलेज के छात्रों और स्टाफ ने ‘कंटीनी मंडीर’ की शूटिंग का आनंद लिया, वहीं छात्रों को कैमरे के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिला। इस मौके पर ‘कंटीनी मंडीर’ शो के 10 साल सफलतापूर्वक पूरे होने पर केक काटकर खुशियां भी साझा की गईं। इस अवसर पर एस.एच.ओ गढ़शंकर बलजिंदर सिंह मल्ली विशेष रूप से उपस्थित थे और उनके नेतृत्व में पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस अवसर पर प्रो. लखविंदरजीत कौर, प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, डाॅ. मनबीर कौर के अलावा कॉलेज का पूरा टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ शामिल हुआ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विभिन्न विभागों ने शिक्षक दिवस मनाया : कार्यक्रम में छात्रों ने भाषण, कविता पाठ, गीत, भांगड़ा और विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग

गढ़शंकर, 5 सितम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के विभिन्न विभागों द्वारा प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने विभिन्न...
article-image
पंजाब

एस.डी.एम्ज व एस.एम.ओज को वीरवार से अपने क्षेत्रों की सब्जी व दाना मंडियों में कोविड टैस्टिंग कैंप लगाने के दिए निर्देश

कोविड मरीजों की निगरानी रखने में सहायक साबित होगा इतिहास पोर्टल: अपनीत रियात डिप्टी कमिश्नर ने सहायक कमिश्नर किरपालवीर सिंह इतिहास पोर्टल संबंधी नोडल अधिकारी किया नियुक्त स्वास्थ्य विभाग कोविड के फैलाव को रोकने...
article-image
पंजाब

Mata Kalyani Mandir in Khanni

Hoshiarpur /Feb 1/Daljeet Ajnoha : The ancient Mata Kalyani Mandir on Jaijon Road in Khanni village, Hoshiarpur district, witnessed the grand conclusion of its weekly bhandara and Sri Mad Bhagwat Katha programme today, organized...
article-image
पंजाब

बढ़ाई छुट्टियां-अब इस दिन खुलेंगे स्कूल : पंजाब सरकार ने प्रदेश में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए

चंडीगढ़, 31 दिसंबर :  पंजाब में सर्दी का कहर बढ़ता ही जा रही है। पंजाब सरकार ने प्रदेश में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में...
Translate »
error: Content is protected !!