आप के नेशनल कनवीनर अरविंद केजरीवाल को पंजाब का संयोजक दिखाया : सिक्योरिटी को लेकर कांग्रेस का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला

by

चंडीगढ़। पंजाब में सिक्योरिटी को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) पर बड़ा हमला किया है। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा और परगट सिंह ने इस बाबत कुछ दस्तावेज जारी किए हैं। जिनमें दिल्ली सीएम और आप के नेशनल कनवीनर अरविंद केजरीवाल को पंजाब का संयोजक दिखाया गया है। सुरक्षा की Z प्लस कैटेगरी में उनका नाम पहले नंबर पर है। पंजाब के सीएम भगवंत मान का नंबर दूसरा है। फिलहाल पंजाब में भगवंत मान की आप के प्रधान हैं। कांग्रेस ने इसे फ्रॉड करार देते हुए कहा कि सिक्योरिटी के लिए यह सब किया गया है।
पूर्व मंत्री विधायक परगट सिंह ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने लोगों के साथ फ्रॉड किया है। अरविंद केजरीवाल को गलत तरीके से पंजाब का कनवीनर दिखाकर जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है। केजरीवाल के पास पहले ही केंद्र से दिल्ली सीएम के तौर पर जेड प्लस सिक्योरिटी है। उन्होंने कहा कि एक आम आदमी के पास 2 जेड प्लस सिक्योरिटी हैं। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति में नया गिरावट करार दिया।
कांग्रेस एमएलए सुखपाल खैहरा ने सीधे अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। खैहरा ने कहा कि केजरीवाल ने खुद को आप पंजाब का कनवीनर बता फ्रॉड किया है। यह सब पंजाब सरकार से जेड प्लस सिक्योरिटी के लिए किया गया। दिल्ली सीएम होने की वजह से उनके पास केंद्र सरकार से पहले ही जेड प्लस सिक्योरिटी है। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज हाईकोर्ट में दायर रिट पिटीशन में लगाए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा पंचायतों को भंग करने संबंधी नोटिफिकेशन वापस लेने का फैसला सरपंचों की जीत- सांसद मनीष तिवारी

गांव नगलियां के विकास हेतु करीब 2.50 लाख रुपए की ग्रांट का चैक सौंपा, गांव बूथगढ़ के विकास हेतु 3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान मोहाली, 31 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से...
article-image
पंजाब

माकपा ने होशियारपुर हिस्से को आनंदपुर साहिब में विलय करने का जताया विरोध

गढ़शंकर : सीपीआई(एम) ने पंजाब सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब को नया जिला बनाने के तहत होशियारपुर जिले के कुछ इलाकों को श्री आनंदपुर साहिब में मिलाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है।...
पंजाब

विदेश में पढऩे व रोजगार के चाहवान उम्मीदवार नि:शुल्क काउंसलिंग के लिए 25 तक करवाएं रजिस्ट्रेशन

होशियारपुर, 22 फरवरी: घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन के अंतर्गत पंजाब सरकार की ओर से विदेश में पढऩे व रोजगार के चाहवान नौजवानों के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग 1 मार्च से शुरु की...
Translate »
error: Content is protected !!