पंजाब होगा नशा मुक्त, गैंगस्टर कल्चर भी होगा खत्म : डीजीपी ने मीटिंग में एससपीज को दिए कड़े निर्देश

by

डी.जी.पी. पंजाब ने सभी जिला पुलि प्रमुख के साथ की विशेष बैठक
चंडीगढ़: 26 जुलाई :डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने यहां पंजाब पुलिस हैड क्वार्टर में सभी सीपीज/एसएसपीज के साथ उन्होंने संबंधित जिलों की कारगुजारी तथा अपराधों की समीक्षा करने के लिए प्रदेश स्तरीय बैठक की।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त तथा अपराध मुक्त बनाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए डीजीपी ने समूह जिला पुलिस प्रमुखों को सभी नामी तस्करों एवं गैंगस्टरों की शिनाख्त करके समाज विरोधी तत्वों तथा नशा तस्करों पर नकेल कसने के निर्देश दिए।
उन्होंने पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, स्पैशल टास्क फोर्स आदि समेत सभी इकाइयों को पंजाब को नशा मुक्त बनाने के साथ-साथ गैंगस्टर कल्चर को खत्म करने, अमन-कानून को कायम रखने तथा अपराध का पता लगाने के लिए जिला पुलिस के साथ मिल कर काम करने के लिए कहा।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हालांकि बहुत से पुलिस प्रमुखों द्वारा अपने संबंधित जिलों में बहुत बढिय़ा कार्य किया जा रहा है, पर इंटेलीजेंट तथा स्मार्ट पुलिसिंग, जिसमें टेक्नोलोजी का प्रयोग शामिल है, तथा बुनियादी पुलिसिंग को जमीनी स्तर पर लागू करने की जरुरत है। उन्होंने आगे कहा कि जिला स्तर पर पुलिस हैड क्वार्टरों को तकनीक तौर पर और अपग्रेड किया जाएगा।
उन्होंने सभी सीपीज/एसएसपीज को प्रत्येक मसले खासतौर पर नशों की बरामदगी से संबंधित केसों में सभी अगले-पिछले संबंधों की बारीकी से जांच करने के सख्त आदेश दिए। उन्होंने नशों की व्यापारिक बरामदगी पर ध्यान केंद्रित करने तथा पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के अधीन एनडीपीएस केसों में मुलजिमों की संपत्ति को जब्त करने के लिए भी कहा। डीजीपी गौरव यादव ने सीपीज/एसएसपीज को एनडीपीएस केसों के सभी भगौड़े अपराधियों (पीओ) तथा जमानत पर आकर फरार होने वालों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देने के आदेश दिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता को पारदर्शी तथा समयबद्ध ढंग के साथ न्याय देने के उद्देश्य से एक पोर्टल pgd.punjabpolice.gov.in लांच किया था। इस पोर्टल का प्रयोग करके कोई भी व्यक्ति वैबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकता है तथा अपना नाम एवं मोबाइल नंबर भरने समेत कुछ साधारण कदमों के साथ स्थाई अकाउंट बना सकता है। इस उपरांत एक पासवर्ड जारी किया जाएगा तथा पोर्टल पर एक स्थाई अकाउंट बन जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC ने गैर हाजिर सफाई सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सफाई सेवकों के हाजिरी रजिस्टर को किया चैक

निगम अधिकारियों को बरसात के मद्देनर शहर में पानी की निकासी सुश्चित बनाने की दी हिदायत लोगों को गीले व सूखे कूड़े का वर्गीकरण करने की अपील की होशियारपुर, 08 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर...
article-image
पंजाब

टिप्पर की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत, चालक फरार

माहिलपुर-जेजों रोड पर चक नारियल के पास हादसा; पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए गढ़शंकर, 17 सितंबर। माहिलपुर-जेजों रोड पर गांव चक नारियल के पास बुधवार शाम एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय...
article-image
पंजाब

5वा नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट  निरंतर जारी : ढक्को ने हल्लूवाल, कित्तना ने बिहाला, सड़ोया ने डुमेली, नंगल खिलाड़िया ने मैंग्रोवाल को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

माहिलपुर : अंबेडकर सेना पंजाब द्वारा कुलवंत सिंह भुनों के नेतृत्व में जरनैल मुला सिंह स्पोर्ट्स क्लब बाहोवाल और खेल प्रेमिया के सहयोग से बाहोवाल के खेल मैदान में 5वा नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान में पहली बार पढ़ाई जाएगी संस्कृत : लाहौर यूनिवर्सिटी ने इतना बड़ा फैसला आखिर लिया क्यों?

1947 में हुए बंटवारे के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी संस्कृत भाषा पढ़ाई जाएगी. लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (LUMS) ने संस्कृत भाषा का कोर्स शुरू...
Translate »
error: Content is protected !!