DC ने गैर हाजिर सफाई सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सफाई सेवकों के हाजिरी रजिस्टर को किया चैक

by

निगम अधिकारियों को बरसात के मद्देनर शहर में पानी की निकासी सुश्चित बनाने की दी हिदायत
लोगों को गीले व सूखे कूड़े का वर्गीकरण करने की अपील की
होशियारपुर, 08 जुलाई:
डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर कोमल मित्तल ने शनिवार सुबह 6 बजे नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान सफाई सेवकों की हाजिरी, सडक़ों की सफाई व मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी(एम.आर.एफ) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गैर हाजिर सफाई सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिे। इस दौरान उनके साथ सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, एक्सियन कुलदीप सिंह भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने घरों से कूड़ा एकत्र करने वाले रेहड़ी वालों को हिदायत करते हुए कहा कि कूड़ा एकत्र करते समय गीले व सूखे कूड़े की सेग्रीगेशन करें। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घरों से कूड़ा एकत्र करने वाली रेहडिय़ों की चैकिंग कर कूड़े की सेग्रीगेशन यकीनी बनाएं। उन्होंने शहर वासियों को भी अपील की कि वे अपने घरों में गीले व सूखे कूड़े का वर्गीकरण कर नगर निगम के कूड़ा एकत्र करने वाले रेहड़ी में डाले। उन्होंने कहा कि अगर शहर वासी ऐसा करने लगेंगे तो शहर में कूड़े की समस्या का स्थायी हल संभव है।
कोमल मित्तल ने इस दौरान उन्होंने सफाई सेवकों को निर्देश दिए कि बरसातों के दौरान सफाई सेवकों की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है, इस लिए वे पूरी लगन के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बरसातों के दौरान शहर के सभी जल भराव वाले इलाकों में पानी की निकासी को यकीनी बनाए और इसके लिए टीमें बनाकर उक्त इलाकों की समस्याओं का निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए जहां नगर निगम दिन रात काम कर रहा है वहीं हमें भी अपने घरों व आस-पास सफाई रख कर निगम को पूरा सहयोग देने की जरुरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रभ दासुवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

तरनतारन। विदेश में बैठकर रंगदारी वसूल रहे गैंगस्टर प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ दासुवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश प्रकाश सिंह गोल्डी और लवप्रीत सिंह लव घायल हो गए।...
article-image
पंजाब

आधी रात ड्राइविंग सीख रहे थे तीन लोग : अचानक बिगड़ा बैलेंस, नहर में डूबी कार, एक की मौत

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा से हैरान करने वाली घटना की खबर सामने आई है, यहां देर रात सरहिंद नहर में एक कार डूब गई। इस हादसे में कार में बैठे तीन लोगों में...
पंजाब

गढ़शंकर विना पहचान पत्रों के अज्ञात लोग मुहल्लों में घूम रहे, प्रशासन नही कर रहा कार्रवाई: अग्रिहोत्री

गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर में अज्ञात व्यक्ति मुहल्लों में घूम रहे है और वह किसी भी बारदात को अंजाम दे सकते है। प्रशासन भी इस और ध्यान नहीं दे रहा। यह शब्द बजरंग दल के...
article-image
पंजाब

88 एकड़ जमीन से छुड़वाए अवैध कब्जे : गांव मैहंदीपुर व ठठियाला में प्रशासन ने

वन विभाग की जमीन पर काबिज लोगों पर कार्रवाई रहेगी जारी – सतिंदर सिंह नवांशहर/बलाचौर। जंगलात व खुराक सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारू चक्क के आदेशों पर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जाधारकों...
Translate »
error: Content is protected !!