आप को जोर का झटका धीरे से लगा : आप के सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल में शामिल

by

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल आप को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। आप के पंजाब में सुशील कुमार रिंकू एक मात्र सांसद थे । वह जालंधर लोक सभा के उप-चुनाव के दौरान आप में शामिल हुए थे। इससे पहले वह कांग्रेस के विधायक रहे हैं। उप चुनाव में लोकसभा चुनाव में रिंकू ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी रिंकू को आप ने जालंधर सीट से उम्मीदवार घोषित किया जा चूका था।
दोनों नेताओं के भाजपा में जाने की अफवाहें काफी दिनों से चल रही थी। लेकिन तब सांसद रिकूं ने स्पष्ट कहा था कि वह आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा रहेगे, वह कहीं नहीं जा रहे। इसी तरह अंगुराल ने भी सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि यह सभी बातें निराधार हैं।  रिंकू पहले कांग्रेस में थे। 27 अप्रैल, 2023 को वे आप में शामिल हो गए थे और एक दिन बाद उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया था। सूत्रों के अनुसार, भाजपा में शामिल होने के बाद रिंकू के अब भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

विद्यार्थियों को सिविल सेवाएं परीक्षा की तैयारी संबंधी टिप्स दिए : सिविल सेवाएं परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में विशेष सैमीनार आयोजित

जिला प्रशासन व होशियारपुर लिटरेसी सोसायटी की ओर से आयोजित किया गया सैमीनार होशियारपुर, 18 सितंबर: जिला प्रशासन व होशियारपुर लिटरेसी सोसायटी की ओर से डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार साहिबज़ादों और माता गुजरी ने मुग़लों के निर्दयी शासन का साहस के साथ सामना किया और धर्म परिवर्तन से इंकार करते हुए शहादत को चुना – अमित शाह

कोलकाता :  वीर बाल दिवस के अवसर पर आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित गुरुद्वारा श्री बड़ी संगत साहिब में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस ऐतिहासिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव के दौरान होशियार को लाभ न मिले इसलिए रोका नंद नाला पुल का निर्माण : हमसे पूछने के बजाय सीएम ख़ुद बताएं क्यों हो रहे हैं उपचुनाव : जयराम ठाकुर

देहरा अपने धरतीपुत्र के साथ मज़बूती के साथ खड़ी है, कांग्रेस ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की, डॉ राजेश के लगाए आरोप बहुत गंभीर राहुल गांधी द्वारा सदन में हिंदुओं को हिंसक बोलना दुर्भाग्यपूर्ण एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का लिया फैसला : राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का फैसला लिया है. यह विरोध मार्च मंगलवार (24 दिसंबर) को होगा और इसके जरिए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा...
Translate »
error: Content is protected !!