आप दी सरकार आप दे दुआर : कैंपों में मिल रही सेवाओं से लोग उत्साहित: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 8,9,10, मोहल्ला रामगढ़ चौहाल व न्यू कालोनी चौहाल में लिया कैंपों का जायजा
होशियारपुर, 13 फरवरी:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के विशेष प्रयासों के चलते लोगों को सरकारी विभागों से संबंधित सेवाएं उनके घरों के नजदीक मिलनी शुरु हो गई हैं। ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ प्रोग्राम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री ने आज डी.ए.वी कालेज होशियारपुर में वार्ड नंबर 8,9,10, मोहल्ला रामगढ़ चौहाल व न्यू कालोनी चौहाल में लगे कैंपों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार. होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, सहायक कमिश्नर(शिकायतें) दिव्या.पी,  सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कैंपों का दौरा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंप में आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत पेश न आए और उनके कार्य तुरंत किए जाएं। उन्होंने कहा कि जो नागरिक किसी मजबूरीवश अपने जरुरी काम करवाने के लिए दूर दराज कार्यालयों में नहीं जा सकते, उनके पास आकर सरकारी अधिकारी व कर्मचारी जहां सरकारी विभागों से संबंधित सेवाएं दे रहे हैं वहीं उनकी अलग-अलग शिकायतों का निपटारा भी मौके पर किया जा रहा है।
इस मौके पर पंजाब गौसेवा आयोग के सदस्य जसपाल चेची, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, मुखी राम,  संदीप चेची, अर्जुन शर्मा, वरिंदर वैद, राजन सैनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने 37 आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को बांटे नियुक्ति पत्र : पंजाब सरकार ने प्रदेश में अब तक 31 हजार से ज्यादा लोगों को प्रदान किया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 09 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता लोगों को रोजगार प्रदान करना है और सरकार बनने...
article-image
पंजाब

2 किलो हेरोइन बरामद : 40 किलोमीटर तक पीछा करके 2 नशा तस्करों को दबोचा

तरन तारन: पंजाब पुलिस ने रविवार को भारत-पाक सरहद पर 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नशा तस्करों को 40 किलोमीटर तक पीछा करके दबोचा है, इन तस्करों के पास...
article-image
पंजाब

पी.एम विश्वकर्मा स्कीम योजना के अंतर्गत जिले के शिल्पकारों व कारीगरों को किया जाएगा प्रोत्साहित: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने पी.एम विश्वकर्मा योजना के प्रचार संबंधी अलग-अलग विभागों के साथ की बैठक होशियारपुर, 27 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज पी.एम विश्वकर्मा योजना संबंधी अलग-अलग विभागों के साथ बैठक की।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमित जिंदल के जन्मदिन पर पंचकूला में विशाल भंडारा और छबील का आयोजन

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : पंचकूला। जय मां अन्नपूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकूला) की ओर से सेक्टर-16 स्थित अग्रसेन चौक पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी अमित जिंदल के...
Translate »
error: Content is protected !!