निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश को दिल्ली में दी गई अंतिम विदाई

by

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा आखिर दुनिया को अलविदा कह गए। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसाइटी निवासी हरीश ने मंगलवार शाम को अंतिम सांस ली और बुधवार को दक्षिण दिल्ली स्थित ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस मौके पर माहौल बेहद भावुक रहा। परिवार और स्थानीय लोगों के अलावा उनके रिलेटिव ने नम आंखों से हरीश को श्रद्धांजलि दी।

19 की उम्र से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे हरीश

पंजाब विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग कर रहे हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से नीचे गिरने के बाद कोमा में चले गए थे। तब 19 वर्ष की उम्र से लगातार वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। जुलाई-2010 में इंजीनियरिंग में हरीश ने दाखिला लिया था और अगस्त 2013 में रक्षाबंधन के दिन बहन से मोबाइल पर बात करते हुए वह पीजी की चौथी मंजिल से गिर गए थे। 2013 उनकी पढ़ाई का अंतिम वर्ष था। गिरने के बाद से वह कोमा में थे। उनकी जिंदगी मशीनों तक सिमट गई थी। कभी सांस लेते तो आंखें झपकते, पर न बोल और न हिल पाते थे।

कोई सुधार न देखकर परिवार ने कोर्ट से मांगी थी इच्छामृत्यु

परिवार ने हरीश को बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन आखिर सफलता नहीं मिली। उन्हें होश कभी वापस नहीं आया। कोई सुधार न देखकर परिवार ने अंतत: सुप्रीम कोर्ट से हरीश के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्य की इजाजत मांगी। कोर्ट ने पूरी संवेदनशीलता से मामले को सुना और फिर मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत प्रक्रिया पूरी करने के एम्स को निर्देश दिए। अस्पताल ने इसके बाद डॉ. सीमा मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई और कोर्ट के आदेशानुसार डॉक्टरों ने हरीश से लाइफ सपोर्ट सिस्टम को हटाने की प्रक्रिया पूरी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फरिश्ते : मान सरकार हादसे में जख्मी हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को देगी ‘फरिश्ते’ का दर्जा

लुधियाना :10 अगस्त सडक़ हादसे में जख्मी लोगों को इलाज के लिए जाने वाले लोग आनाकानी करते हैं, क्योंकि मौके पर पहुंची पुलिस उनसे कई तरह के सवाल-जवाब करती है। अब हादसे में जख्मी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के 23 लाख बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका : 22 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी

शिमला : प्रदेश के 23 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगा है। राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने मंडी, कुल्लू और किन्नौर में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की

प्रभावित परिवारों के लिए त्वरित राहत और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी, कुल्लू और किन्नौर में लगातार भारी बारिश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने मेले के सफल आयोजन के लिए किया सभी का मां शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने किया आभार व्यक्त

सोलन : उपायुक्त सोलन एवं राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने तीन दिवसीय मां शूलिनी मेले के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। मनमोहन शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!