डा.अंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान समाज को बराबरी, भाईचारा और अधिकार प्रदान कर रहा है : बाबा केवल सिंह

by

गढ़शंकर : गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी बंगा चौक गढ़शंकर में भारत रत्न बाबा साहिब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी का जन्मदिवस श्रद्धा भाव से मनाया गया।  जिसमें तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रमुख बाबा केवल सिंह जी ने विशेष तौर पर हाजिरी भरी। उन्होंने संगत के साथ विचार साझा करते हुए कहा कि बाबा साहिब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी ने हमें मानसिक आजादी, आर्थिक आजादी, सामाजिक आजादी दिलाई। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1891 को महान युग पुरुष बाबा साहिब ने जन्म लेकर समूची मानवता का भला कर दिया। आज भी बाबा साहिब डा.अंबेडकर  द्वारा लिखा गया संविधान समाज को बराबरी, भाईचारा और अधिकार प्रदान कर रहा है। जिन हालातों में बाबा साहिब अंबेडकर  की परवरिश हुई, बचपन में पढ़ाई हुई और बड़े होकर डिग्री प्राप्त की, वे हालात बहुत ही कठिन थे। लेकिन हालातों के आगे न झुकने वाला, न रुकने वाला युगपुरुष बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर 32 डिग्रियां हासिल करके समूची मानवता का भला करने वाला महान देवता नायक बन गया, जिन्हें यू.एस.ए. की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में विद्या का देवता का खिताब देकर सम्मानित किया गया है।

इसलिए बाबा साहिब का जन्मदिन मनाने का यही फल है कि हम उनके द्वारा दर्शाए गए सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर वहम-भरम, कर्मकांड से ऊपर उठकर शिक्षा प्राप्त करें और शिक्षा का उपयोग करके जीवन को खुशहाल बनाएं। इस मौके पर गुरु घर के हेड ग्रंथी सचिव बाबा नरेश सिंह जी ने अपने विचारों के दौरान कहा कि समाज में चलने के लिए दो पैर जरूरी हैं एक मीरी, दूसरा पीरी। पीरी धन-धन श्री गुरु रविदास महाराज जी हैं, और मीरी बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर हैं। दोनों शक्तियों को जीवन में साथ लेकर चलने से हमारा भला हो सकता है। स्टेज सचिव की सेवा चौ जीत सिंह जी द्वारा निभाई गई। इस मौके पर कमेटी सदस्य प्रधान जोगिंदर सिंह, परमजीत सिंह , जीत सिंह, मलकीत सिंह, मीना रानी, जोगिंदर सिंह, विक्रम सिंह बबलू, कुंवर जगवीर सिंह सहूंगड़ा, जरनैल सिंह गढ़ी मानसोवल उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हिमाचल पुलिस बी-1 परीक्षा अब 9 नवम्बर को…दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की बहुप्रतीक्षित बी-1 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा अब 9 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि 26...
article-image
पंजाब

दो पिस्टलों व छे जिंदा कारतूसों सहित दो युवक ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने दो युवको को दो देसी पिस्टलों व छे ङ्क्षजंदा कारतूस सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया है। एसआई मनजीत लाल के नेतृत्व में चंडीगढ़ चौक में पुलिस ने नाका...
article-image
पंजाब

सत्ता में आने पर भाजपा खत्म करेगी किसानों व प्रॉपर्टी कारोबारियों की लूट का कानून : तीक्ष्ण सूद

बिना मांग या जरूरत के रिहाइशी मकसद के लिए किसानों की जमीनें हथिया कर आम आदमी पार्टी ने की धक्केशाही : तीक्ष्ण सूद होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता...
article-image
पंजाब

‘मोबाइल फोन झपटने’ के दो आरोपियों को अर्धनग्न करके घुमाया गया, खेत में घसीटा

मुक्तसर :  झरोड़ गांव में लोगों के एक समूह ने मोबाइल फोन छीनने के आरोपी दो दलित व्यक्तियों को अर्धनग्न करके घुमाया और फिर रस्सी से उनके हाथ बांधकर उन्हें खेत में घसीटा। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!