बिजली कटों के विरोध में पॉवरकॉम ऑफिस बीनेवाल में बीत इलाका वासियों के किया प्रदर्शन , पंजाब सरकार का पुतला फूंका

by

कार्यकारी इंजीनियर ने बीत इलाके के लिए 24 घंटे बिजली दो तीन में  पहले की तरह चालू करने का दिया आश्वाशन
गढ़शंकर।  गढ़शंकर में पड़ते बीत इलाके में लग रहे बिजली के अघोषित लंबे लंबे कटों के खिलाफ आज बीत के लोगों ने पॉवरकॉम के बीनेवाल कार्यालय में प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुए बीत इलाके के लिए 24 घंटे बिजली सप्लाई जारी रखने की मांग की गई।
पॉवरकॉम के बीनेवाल कार्यालय में बिजली कटों के खिलाफ प्रदर्शनकरियों को सबोंधित करते हुए बिभिन्न वक्ताओं ने कहा कि बीत इलाके के लोगों ने संघर्ष कर बीत इलाके के लिए 24 घंटे बिजली सप्लाई करवाई थी। गर्मियों की अभी शुरुआत है और कुछ दिनों से फिर से बिजली सप्लाई के लम्बे लम्बे कट लगने शुरू हो गए है। जिसके चलते बीत इलाके के लोगों को तो परेशानी तो हो ही रही है , इसके इलावा बीत इलाके के लिए पीने के पानी सप्लाई करने के लिए करीव एक दर्जन वाटर सप्लाई बार बार बिजली के कट लगने से ठप हो जाती है।  जिस कारण बीत इलाके में पीने के पानी की किलत बढ़ती जा रही है। क्योंकि  यहां पीने के पानी की स्कीमों के इलावा पीने के पानी का कोई साधन नहीं है।
उन्हीनों कहा कि बीत इलाके में न तो निजी सिंचाई के ट्यूबवैल चलते है न कोई उद्योग है। बीत के लोगों को घरेलु उपयोग के लिए और पीने के पानी की स्कीमों के लिए बिजली की जरूरत है।  इसलिए अन्य इलाकों से बीत इलाके स्थिति बिलकुल अलग है। उन्हीनों कहा कि बिजली की 24 घंटे सप्लाई पहले की तरह अगर नहीं की गई तो गेहूं की कटाई के बाद पॉवरकॉम के कार्यकारी इंजीनियर गढ़शंकर के कार्यालय का घेराव किया जायेगा और श्री आनंदपुर साहिब रोड़ पर जाम लगा दिया जायेगा।
कार्यकारी इंजीनियर गढ़शंकर सुमित धवन ने प्रदर्शनकारियों को बताया की  इसके लिए पटियाला में उच्चाधिकारियों से बात चल रही है।  मैं आप सभी को आश्वाशन देता हूँ द बीत इलाके के लिए 24 बिजली सप्लाई दो तीन दिन में पहले की तरह लागू कर दी जाएगी।
इस दौरान आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अजायब सिंह बोपाराय , पंचायत समिति सदस्य कमल कटारिया, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, नंबरदार बैज नाथ चौधरी, लेक्चरार पवन शर्मा, पूर्व सरपंच जगदेव सिंह गढ़ी मानसोवल,  कांग्रेस के जिला वाईस प्रधान रविंदर सिंह भूबलां, कामरेड गरीब दास बीटन, पूर्व सरपंच कमलजीत बिट्टू ,रिक्की भंडियार, सरपंच परमजीत सिंह गढ़ी मानसोवल, पूर्व सरपंच संजीव राणा, रिंकू बादल, राम कसाना, राम महिंदवाणी, ज्योति डल्लेवाल, दीपू बीनेवाल, सुरेश शिशु पिपलीवाल, संजीव टिब्बियां, राणा सुशिन्द्र मजारी, भजन टिब्बियां, बंटी बीनेवाल, भारती किसान यूनियन  लखोवाल के जगदीप सिंह आदि ने सबोंधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Key Meeting Held at Ramsar

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Mar.20 : A crucial meeting was held at Ramsar Sahib Sports Stadium to organize the final round of the All India Elite Youth League, being conducted by the All India Football Federation...
article-image
पंजाब

ड्रग मनी के साथ 2 गिरफ्तार : 5 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम नशीली गोलियों व साढे पांच हजार की ड्रग मनी के साथ

माहिलपुर :थाना माहिलपुर पुलिस ने दो आरोपियों से 5 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम नशीली गोलियों व साढे पांच हजार की ड्रग मनी बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार...
article-image
पंजाब

23 को गांव दोलोवाल में लड़कियों के लिए लगाया जाएगा विशेष प्लेसमेंट कैंप

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  ज़िला रोजगार सृजन व कौशल विकास प्रशिक्षण अधिकारी रमदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर की ओर से जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला प्रोग्राम अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बार-बार बादल फटने की जांच शुरू : दिल्ली से पहुंची केंद्रीय टीम ने राजस्व सचिव के साथ की मीटिंग

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं का पता लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम के साथ शिमला में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व केके पंत...
Translate »
error: Content is protected !!