शहर के विभिन्न वार्डों में बड़े पैमाने पर वोट काटे गए और वार्ड नंबर 10 में करीब 450 वोट काट दिए गए : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी

by

परिसीमन के बाद बने वार्ड दस में वोट काटे नहीं गए बल्कि कुछ घर वार्ड नंबर दस में डालने से रह गए, जाँच के बाद रहते घर वार्ड नंबर 10 में जोड़ दिए जायेगे  : एसडीएम संजीव कुमार
गढ़शंकर । गढ़शंकर शहर के बिभिन्न  वार्डों में बड़े पैमाने पर लोगों की वोट काटे गए और वार्ड नंबर दस में तो करीव 450 वोट काट डाले गए । यह खुलासा आज पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने शहर के पूर्व पार्षदों के साथ नगर कौंसिल गढ़शंकर के कार्यालय में पहुंचकर किया।
पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने बताया कि शहर के अलग-अलग पार्षदों ने उन्हें बताया कि उनके वार्डों में लोगों के वोट प्रशासन द्वारा साजिश के तहत बड़े पैमाने पर काटे गए हैं और नए बने वार्ड नंबर 10 में करीब 450 वोट काटे गए हैं। यह करीब 450 लोग कहां जाए अब शहर में किसी भी वार्ड की वोटर सूची में इनका नाम नहीं है तो यह लोग कहां जाए। इनका अड्रेस प्रूफ ही खत्म कर दिया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा संबंधित बीएलओ मंजू बाला को मौके पर बुलाया तो वह भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और इसे कलैरीकल गलती बताकर मामले से पल्ला झाड़ते दिखी।
जिस पर  पर पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने बताया कि इस समय एसडीएम गढ़शंकर से फोन पर बात की और उन्होंने भरोसा दिलाया कि गलत तरीके से काटे गए वोटों को जल्द ही लिस्ट में शामिल कर लिया जाएगा। इस अवसर पर लव कुमार गोल्डी ने कहा कि ग़लत तरीके से काटे गए वोट अगर सूची में जल्द शामिल नहीं किए गए तो वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। इस समय उनके साथ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष त्रिबक दत्त ऐरी, ठेकेदार कुलभूषण शौरी, पूर्व पार्षद कुलविंदर संघा, पूर्व पार्षद परमजीत सिंह पम्मा, पूर्व पार्षद दीपक कुमार दीपा, चेतन गुलाटी, लेख राज और जय गोपाल आदि मौजूद थे।

एसडीएम संजीव कुमार : वार्ड तीन से परिसीमन के बाद बने वार्ड दस में वोट काटे नहीं गए बल्कि कुछ घर ही वार्ड नंबर दस में डालने से रह गए।  बीएलओ ने मुझे लिख कर भेज दिया है और इनकी जाँच की जा रही है। उसके बाद जो घर वारं नंबर दस में डालने से रह गए है , उन्हें वार्ड दस में डाल दिया जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर क्राइम डायरी – लड़की के अपहरण के आरोप में, वाहन से टक्कर मारने और मारपीट व धमकी देने के आरोप में अलग अलग मामले दर्ज

गढ़शंकर, 24 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने बलजिंदर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी पाहलेवाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसकी गाड़ी को टक्कर मारने के आरोप में हरनेक सिंह पुत्र महिंदर सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार

10 मार्च को जिले में ड्राई डे घोषित, कड़े सुरक्षा प्रबंधों में पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी गिनती प्रक्रिया

गिनती प्रक्रिया शुरु होने से खत्म होने तक गिनती केंद्रों के बाहर 5 व इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर लगाई गई पाबंदी रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में बने मीडिया...
पंजाब

महिला गिरफ्तार 32 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ : 60 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार।

गढ़शंकर : सैला खुर्द पुलिस ने 60 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई वासदेव पुलिस कर्मियों के साथ सैला खुर्द से गज्जर की और जा...
article-image
पंजाब

गरीब लोगों के राशन कार्ड जल्द बहाल किये जाए : कामरेड दरशन सिंह मट्टू

गढ़शंकर : कामरेड नेता दरशन सिंह मट्टू की अगुवाई में साहल पुर व पाहलेवाल में राशन कार्ड बहाल करवाने के लिए गरीब परिवारों के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग को संबोधित करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!