हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा 180 करोड रुपए का टेंडर नगरोटा बगवां में लगाया गया : आर एस बाली

by
नगरोटा में आरएस बाली ने हेलीपैड के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।
नगरोटा में मुख्यमंत्री राहत कोष की तरफ से 1.60 करोड़ रुपए की राशि हुई आवंटित।
एएम नाथ।  नगरोटा :  नगरोटा विधानसभा क्षेत्र का डंका आज पूरे हिमाचल प्रदेश में बज रहा है यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने ओबीसी भवन नगरोटा में बाल विकास परियोजना विभाग के कार्यक्रम में मुख्यअतिथि बनकर पहुंचने पर कहे। May be an image of ‎one or more people, dais and ‎text that says "‎បក महिला एवं बाल विकास विभाग ن காண்வி் mm. श्री आर. ज्री महिला एवं बाल विकास (हि0 प्र०) ۱ बेटी बाचाओ बेटी पढ़ाओ ΣΟΣИИΝ‎"‎‎इस मौके पर उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से संवाद भी किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत 1.60 करोड़ रुपए के चेक लोगों को बांटे गए हैं जो कि मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लिए दिए गए हैं। उन्होंने आज भी इस कार्यक्रम में 40 लाख रुपए के चेक लोगों को बांटे। उन्होंने बाल विकास परियोजना कार्यालय नगरोटा की समस्त टीम की प्रशंसा की जिन्होंने इस कार्य को पूरी तत्परता से किया उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा वर्कर के कार्य को भी सराहा जो इन योजनाओं की जानकारी धरातल पर लोगों तक पहुंचाते हैं और जिस पात्र उम्मीदवारों को यह लाभ मिल पाता है।May be an image of one or more people and text that says "महिला महिलाएबं एवं बाल विकास विभाग ลิซ้ส o आर. अનુदान महिला एवं वाल विकास (हि0 4O) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ FOSHAR"
संबोधन के दौरान उन्होंने नगरोटा के विकास का व्योरा लोगों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में आज करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं जिसमें कबाड़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, बलधर में मॉडल आईटीआई, नगरोटा कॉलेज में छात्रावास, नगरोटा में पाथवे और रोशनी कारण, क्लॉक टॉवर्स का निर्माण, सिनेमा हॉल का निर्माण, पार्किंग का कार्य, इनडोर स्टेडियम का कार्य, पीएचसी का निर्माण, वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण सहित अनेकों कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा नगरोटा और बड़ोह में दो स्कूल सीबीएसई किए गए हैं, इंजीनियरिंग कॉलेज मस्सल में कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं शुरू हुई है, टांडा मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग शुरू हुआ है। उन्होंने कहा यह कार्य नगरोटा और प्रदेश के बच्चों के लिए बड़ी सौगात हैं। उन्होंने कहा नगरोटा में हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा टेंडर 180 करोड रुपए का लगाया गया है जिससे देश का सबसे बड़ा फाउंटेन और हिमाचल का सबसे बड़ा वेडिंग डेस्टिनेशन नगरोटा में बनाया जायगा। इसके बनने से नगरोटा शिक्षा के साथ-साथ पर्यटन हब के रूप में स्थापित होगा।
उन्होंने नगरोटा के मस्सल में आधुनिक हेलीपैड बनाने के कार्य का शिलान्यास पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर किया। उन्होंने कहा इस हेलीपैड का निर्माण 75 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा जो नगरोटा के विकास को और गति देगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सारी जिंदगी जिन्हें कोसते रहे, आज उन्हीं का किया स्वागत : भाजपा के पुराने नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिल पर पत्थर रख फूलों संग किया नए सदस्यों का वेलकम

एएम नाथ। हमीरपुर : ‘अपने होठों पर तबस्सुम को सजाए बैठे हैं। जख्म गहरे हैं मगर छिपाए बैठे हैं…।’ एक शायर की लिखी ये पक्तियां इतना समझाने के लिए काफी हैं कि दिल न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला विंटर कार्निवल का पांचवा दिन रहा जिला चम्बा, मण्डी, सिरमौर और शिमला के कलाकारों के नाम

शिमला 29 दिसम्बर – शिमला विंटर कार्निवल के पांचवे दिन जिला चम्बा, मण्डी, सिरमौर और शिमला के सांस्कृतिक दलों ने लोगों का मनोरंजन किया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ लोक गायिका मनसा पंडित, स्वर साधना कला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने सीएम राहत कोष के तहत जरूरतमंदों को वितरित की सहायता राशि

रोहित भदसाली। ऊना, 30 सितंबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत गरीब और वंचित व्यक्तियों को वित्तीय सहायता का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटों के बंडलों के साथ कांग्रेसी विधायक नजर आ रहे वायरल वीडियो में : भाजपा के महामंत्री सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा – कांग्रेस सरकार वीडियो स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए CBI को सौंपने का साहस दिखायेगी

छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। रविवार को राजनीतिक गलियारों में एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो कांग्रेस विधायक से जुड़ा हुआ है। वह नोटों के बंडलों...
Translate »
error: Content is protected !!