आप सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं : निमिशा मेहता

by

गढ़शंकर: 23 सितम्बर
जालंधर शहर में डीसीपी पंजाब पुलिस नरेश डोगरा से मारपीट, गाली गलौज तथा आधी रात को सिविल अस्पताल में जाकर एक महिला अधिकारी के साथ गलत व्यवहार करने के मामले की भाजपा नेता निमिशा मेहता द्वारा कड़ी आलोचना की गई।
भाजपा नेता निमिशा मेहता ने कहा कि इस हादसे से आम आदमी पार्टी की सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि एक डीसीपी रैंक के पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की गई तथा जब उन्हें छुड़वाने के लिए दूसरे डीसीपी रैंक के अधिकारी को आना पड़ा तब भी आप नेताओं द्वारा सीनियर पुलिस अधिकारियों को गालियां निकाली गईं। परंतु इस मामले में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि अधिकारी के साथ गुंडागर्दी का सलूक होने के उपरांत उनकी तैनाती पीएपी में कर दी गई।
भाजपा नेता निमिशा मेहता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा सिविल अस्पताल में आधी रात को एक महिला मुलाजिम को घेरा गया और उक्त महिला को अपने बचाव हेतु रात को पुलिस बुलवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार मुलाजिम वर्ग को ही प्रताडऩा का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बदलाव व रंगला पंजाब बनाने के दावों के विपरीत गुंडागर्दी को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसमें पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व मुलाजिम भी सुरक्षित नहीं हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद श्री नैना देवी जी में कुल 7 वार्डों में 689 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

बिलासपुर, 26 अप्रैल: नगर परिषद श्री नैना देवी जी के सामान्य निर्वाचन 2026 के तहत कुल 689 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें 368 पुरुष तथा 321 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर परिषद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक गोल्डी ने हिमाचल के उपमुख्यमंत्री अग्रिहोत्री को उनके निवास पर जाकर दी वधाई

गढ़शंकर : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने गढ़शंकर से एक दर्जन कार्याकर्ताओं के साथ हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकश अग्रिहोत्री को उनके निवास गोंदपुर जयचंद में जाकर वधाई दी और फूलों के गुलदस्ते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर नोटों का ढेर मिलने पर राज्यसभा में बवाल : 55 सांसदों ने पत्र लिखकर कर दी यह डिमांड

दिल्ली :  राज्यसभा में आज की कार्यवाही शुरू होते ही दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर मिले नोटों के ढेर का मुद्दा उठा. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस मामले को उठाते हुए सभापति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LBW नहीं, अब बोल्ड करना पड़ेगा : हरियाणा की पिच पर ‘अंपायर’ ने कर दिया कांग्रेस के साथ खेल : योगेंद्र यादव

चंडीगढ़  : हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लगातार तीसरी बार मिली जीत से कांग्रेस की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं. इस बीच राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने इस नतीजे को लेकर एक्स पर...
Translate »
error: Content is protected !!