देश भर के हजारों अध्यापक 25 सितम्बर को आनंदपुर साहिब में शिक्षा मंत्री की रिहायश के समीप करेंगे इंसाफ रैली

by

गढ़शंकर: 23 सितम्बर
डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब, ओडीएल अध्यापक यूनियन (3442,7654) तथा ईटीटी टैट पास अध्यापक एसोसिएशन 6505 (जय सिंह वाला) की अगुवाई में 180 ईटीटी अध्यापकों तथा प्रारंभिक भर्ती (4500 ईटीटी) के सभी लाभ बहाल करवाने तथा ओपन डिस्टैंस लर्निंग अध्यापकों (3442, 7654) तथा ईटीटी टैट पास अध्यापक एसोसिएशन 6505 (जय सिंह वाला) की अगुवाई में 180 ईटीटी अध्यापकों तथा प्रारंभिक भर्ती (4500 ईटीटी) के सभी लाभ बहाल करवाने तथा ओपन डिस्टैंस लर्निंग अध्यापकों (3442,7654,5178 विभागीय भर्ती) के कई-कई साल से पेंडिंग रैगुलर आर्डर जारी करवाने संबंदी 25 सितम्बर को शिक्षा मंत्री को शिक्षा हरजोत सिंह बैंस के चुनाव हलके आनंदपुर में होने जा रही इंसाफ रैली के लिए समूचे जिलों में बड़ी लामबंदी मुहिम चलाई जा रही है तथा अध्यापकों द्वारा बड़ी संख्या में रैली का हिस्सा बनने संबंधी भरपूर हुंगारा भरा जा रहा है।
इस संबंधी बातचीत करते हुए मुकेश कुमार, जसवीर सिंह, सुखदेव डानसीवाल, इंद्रसुखदीप सिंह ओडरा, मनजीत सिंह दसूहा, अशनी कुमार, बलजीत सिंह, सतपाल कलेर व मनजीत सिंह बंगा ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधीन 7654, 3442 तथा 5178 भर्तियों के पेंडिंग सभी अध्यापक तीन साल की ठेका नौकरी पूरी होने के उपरांत इश्तिहार व नियुक्ति पत्र की शर्तों के तहत रैगुलर हो चुके हैं, परंतु 125 के करीब ओपन डिस्टैंस लर्निंग अध्यापकों के साथ पक्षपात व अन्याय किया गया तथा यूनिवर्सिटी के अधिकार क्षेत्र से बाहर की डिग्री के हवाले से रैगुलर नहीं किया गया।
जबकि इनसे पहले तथा बाद की कई भर्तियों के हजारों ओडीएल अध्यापक रैगुलर तथा प्रमोट भी हो चुके हैं। इसी तरह शिक्षा विभाग (प्राइमरी) अधीन वर्ष 2016 में 4500 ईटीटी पदों पर रैगुलर भर्ती हुए 180 ईटीटी टैट पास अध्यापकों की पिछले पांच साल की सर्विस को जबरन खत्म करते, एक घातक फैसले के तहत प्रारंभिक भर्ती की सेवा शर्तों से अलग कर दिया गया तथा दो साल का परख पीरियड सफलतापूर्वक से पूरा कर चुके होने के बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा मई 2021 में नियमों के विपरीत नवनियुक्त के पत्र जारी करके नए सिरे से परख समय तथा पंजाब वेतन पैटर्न के स्थान पर नए वेतन स्केल लागू कर दिए गए हैं।
उक्त नेताओं ने बताया कि अन्याय एवं पक्षपातपूर्ण इन दोनों मामलों में इंसाफ की मांग के लिए प्रदेश भर के हजारों अध्यापक 25 सितम्बर को आनंदपुर साहिब में शिक्षा मंत्री की रिहायश के समीप इंसाफ रैली करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सैला से लुधियाना वाया पोसी, बंगा जाने वाली बस्सों को दोबारा चलाने की मांग को लेकर डिप्टी सपीकर को दिया ज्ञापन

गढ़शंकर : सैला से लुधियाना वाया पोसी, बंगा जाने वाली बस्सों को दोबारा चलाने की मांग को लेकर डिप्टी जय कृष्ण सिंह रोड़ी को मैडीकल प्रैकटिशनर एसोसिएशन पंजाब के जिलाध्यक्ष अकाशदीप वेदी के नेतृत्व...
article-image
पंजाब , समाचार

जिले में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने समीक्षा की : समूह विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक, विकास कार्यों की हर महीने होगी समीक्षा

योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश होशियारपुर, 27 नवंबर: जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं की प्रगति की समीक्षा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सदियों के धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद, हमारे भगवान राम यहां हैं : हमारे राम लला अब तंबू में नहीं रहेंगे। यह दिव्य मंदिर अब उनका घर होगा – प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी

अजायब सिंह बोपाराय , अयोध्या :  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा (प्रतिष्ठा) समारोह में भाग लिया। श्री...
Translate »
error: Content is protected !!