शादी में बज रहा था डीजे, अचानक बुलानी पड़ी पुलिस : चोर वेटर की ड्रेस पहनकर पहुंचा और मौका पाते ही दूल्हे की मां का पर्स चोरी कर फरार

by
समराला:  समराला के निजी पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। शादी में आए लोग खाने-पीने और डांस में मशगुल थे। वहीं, दूल्हा गुरशरणदीप सिंह की मां मनजीत कौर अपने बेटे की शादी की खुशियों में व्यस्त थी।
तभी कुछ ऐसा हुआ की पूरे समारोह में हलचल मच गई। तभी मच गया कि दूल्हे की मां का पर्स चोरी हो गया।  शादी समारोह में एक चोर वेटर की ड्रेस पहनकर पहुंचा और मौका पाते ही दूल्हे की मां का पर्स चोरी कर फरार हो गया। पर्स में डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब 50 हजार रुपये के गहने थे। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। दूल्हे ने इस घटना का जिम्मेदार बैंकट हॉल के मालिकों को बताया। इस संबंध में समराला पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
लड़की वालों ने दिए थे गहने
दूल्हे गुरशरणदीप सिंह निवासी भमारसी नजदीक सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब ने बताया कि बीते दिन उसकी शादी थी। शादी के लिए समराला के निजी पैलेस को बुक किया गया था। शादी के दौरान मां का पर्स चोरी हो गया। गुरशरणदीप सिंह ने बताया कि घटना का पता मां मनजीत कौर को उस समय लगा जब उनका ध्यान पर्स की ओर गया पर तब तक अज्ञात चोर पर्स लेकर फरार हो गया था। पर्स में डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब 50 हज़ार रुपये के गहने थे। ये गहने लड़की वालों ने मनजीत कौर को दिए थे।
बैंक्वेट हॉल मैनेजमेंट जिम्मेदार
गुरशरणदीप सिंह ने इस सारी घटना का जिम्मेदार निजी पैलेस की मैनेजमेंट को बताया और कहा कि बैंक्वेट हॉल के दोनों दरवाजे खुले थे। इसका फायदा उठाकर चोर इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। चोर वेटर की ड्रेस में था। गुरशरण ने कहा कि बैंक्वेट हॉल मैनेजमेंट की जिम्मेदारी बनती है कि अज्ञात व्यक्ति अंदर न आए। गुरशरणदीप ने मांग की है कि बैंक्वेट हॉल पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि उनकी अनदेखी के कारण यह घटना घटी है।
क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में समराला पुलिस के एसएचओ गुरमीत सिंह ने कहा कि निजी पैलेस में हुई अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर ने वेटर जैसी ड्रेस पहनी हुई थी, जिसकी सीसीटीवी फोटो भी सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर विद्यार्थियों के साथ वैबीनार ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा

योगा की महत्ता, तंदुरुस्ती और रोज़मर्रा की कसरत का लिया संकल्प होशियारपुर, 21 जूनः ज़िला और सैशन जज-कम चेयरमैन ज़िला कानूनी अथॉरिटी अमरजोत भट्टी के दिशा-निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-सचिव ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी...
article-image
पंजाब

वैक्सीनेशन ना होने के कारण इलाके के लोग हो रहे हैं परेशान: भूलेवाल राठां

गढ़शंकर : शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भूलेवाल राठां ने आज पार्टी की स्थानीय लीडरशिप के साथ सिविल हस्पताल गढ़शंकर का दौरा कर के पिछले 1 सप्ताह से...
article-image
पंजाब

11 साल बच्ची से छेड़छाड़ , सामान लेने के लिए गए थी मासूम : 55 साल के दुकानदार ने की हरकत ,

समाना :   मोतिया बाजार में एक किरयाना स्टोर स्वामी ने 11 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की है। वीरवार की दोपहर करीब 3:30 बजे बच्ची दुकान पर सामान खरीदने के लिए गईा...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने मोरांवाली गांव में सड़क का किया उद्घाटन

गढ़शंकर, 11 मई : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में आज गढ़शंकर जिले के मोरांवाली गांव में विकास कार्यों को और गति मिली, जब उन्होंने गांव में...
Translate »
error: Content is protected !!