छठे वेतन आयोग के बकाया राशि का किश्तों में होगा भुगतान : पढ़ें कैबिनेट के बड़े फैसले

by
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक की। इस बैठक के बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फैसलों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 24-25 को बुलाया गया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के प्रवासी भारतीयों के मामलों को निपटाने के लिए छह विशेष अदालतें बनाई जाएंगी. इसमें एनआरआई के मामले चाहे वो जमीन से संबधित मामले हों या और सभी तेजी से निपटाए जा सकेंगे।
कैबिनेट के फैसले
पंजाब के डॉक्टरों की  स्कीम को मंजूरी दी गई।   बठिंडा थर्मल प्लांट की जमीन हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग से वापस लेकर पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को देने का फैसला लिया गया है. वहां अब सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा ।
पिछले सालों में जो नई कॉलोनी बनाई गई हैं, उसमे 5 प्रतिशत प्लॉट इकोनॉमिक वीकर सेक्शन के लिए रखे जाने का प्रावधान पहले से है. लेकिन इसे लागू नहीं किया जा रहा है. ये जमीन को EWS के लिए थीं. सारी कॉलोनी में खाली पड़ी हैं. इसे ओपन मार्केट में बेचा जाएगा और इससे मिले पैसे से 1500 एकड़ जमीन दस बड़े शहरों में खरीदकर EWS को दी जाएंगी।
एसिड अटैक विक्टिम की पेंशन आठ हजार महीना से बढ़ाकर 10 हजार की गई।
छठे वेतन आयोग का जो बकाया जो 2016 से पेंडिंग हैं उन्हें किश्तों में भुगतान किया जाएगा. इसमें अभी नौकरी कर रहे और रिटायर हो चुके कर्मचारी दोनों ही शामिल हैं. इसमें उम्र के हिसाब से ग्रुप बनाए गए हैं और उसके हिसाब से जो बकाया एरीयर्स हैं वो दिए जाएंगे।
पंजाब कैबिनेट की चार महीने बाद मीटिंग हुई. ये लगभग तीन घंटे चली. बैठक के बाद मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लगातार नौजवानों को रोजगार दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि काफी लंब अरसे बाद कैबिनेट की मीटिंग हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फतेहपुर खुर्द की पंचायत ने सांसद संत सींचेवाल को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर, 6 अगस्त : गांव फतेहपुर खुर्द की पंचायत द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक नहर किनारे 500 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल जी को...
article-image
पंजाब

विकास फंडों का सही प्रयोग कर तय समय पर विकास कार्य बनाए जाए यकीनी: करमजीत कौर

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने ब्लाक तलवाड़ा व हाजीपुर में ‘पंजाब निर्माण प्रोग्राम’ के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों का लिया जायजा अधिकारियों को टीम बन कर एकजुटता व तालमेल के साथ कार्य करने...
article-image
पंजाब

बाढ़ पीड़ितों के लिए 80 हजार रुपए का दिया सहयोग – डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन को सौंपा चैक – डिप्टी कमिश्नर ने इस कदम को दूसरों के लिए प्रेरणादायक बताया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष आशिका जैन ने बताया कि इस समय पूरा पंजाब बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है। ऐसे कठिन समय में जहां सरकार...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने एयरो सिटी, जी-ब्लॉक में नि:शुल्क सेहत जांच कैम्प का उद्घाटन किया

सुनी लोगों की समस्याएं, जल्द समाधान का भरोसा दिया मोहाली: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एयरो सिटी, जी-ब्लॉक, मोहाली में आयोजित एक मुफ्त...
Translate »
error: Content is protected !!