गढ़शंकर के बीत इलाके के पहाड़ियों को निगल गया खनन माफिया : निमिषा मेहता

by

खनन माफिया बेलगाम, गांववासियों की शिकायत के बावजूद नही हो रही कोई कार्यवाही ; निमिषा मेहता।

गढ़शंकर, 26 सितंबर :गढ़शंकर के बीत इलाके की जिले रोपड़ के साथ लगती पहाड़ियों में हो रही अवैध खनन का खुलासा समाजसेवी निमिषा मेहता ने मीडिया को साथ लेकर करते हुए कहा कि आप सरकार ने जब से पंजाब की सत्ता पर काबिज हुई है तब से खनन माफिया शरेआम हल्के के बीत इलाके में अवैध खनन जोरशोर से युद्धस्तर पर कर रहे हैं। अवैध खनन दिखाते हुए उन्होंने कहा कि आप सरकार के सत्ता में आते ही अवैध खनन के सभी रिकार्ड टूट गए हैं, यहां कभी 10 से 20 फ़ीट खनन की जाती थी वहां अब 200 फ़ीट तक अवैध खनन की जा रही है। निमिषा मेहता ने कहा कि खनन माफिया द्वारा गढ़शंकर के सुंदर इलाके को बदसूरत बना दिया गया है, माफिया ने कई पहाड़ियों को ग़ायब कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस अवैध खनन को मीडिया ने लोगों के सामने लाया था लेकिन इसके बावजूद वन विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं जिससे स्पष्ट होता है कि खनन माफिया के साथ दोनों विभागों की सांठगांठ कितनी गहरी है। निमिषा मेहता ने कहा कि उन्होंने इलाके में हो रही अवैध खनन को समय समय पर प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर लोगों के सामने लाती रही है लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार के स्थानीय विधायक इसपर बोलने व अवैध खनन को रोकने के नाम पर चुप्पी साधे हुए हैं और उनकी चुप्पी का कारण इलाके के लोग भलीभांति समझ रहे हैं। निमिषा मेहता ने कहा कि अवैध खनन के कारण श्री खुरालगड़ साहिब को जाने वाले सड़क भी टूटती जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह सड़क टूटती है तो इसके जिम्मेदार खनन माफिया, वन विभाग व खनन विभाग के अधिकारी होंगे। उन्होंने इन विभागों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अवैध खनन को नही रोका तो वह उच्च अधिकारियों की शिकायत जरूरत पड़ने पर हाई कोर्ट में करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुजारी, पंडे और सेवकों सहित कुल 14 लोग झुलसे , घायलों में नौ को इंदौर किया रेफर : भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लगने से हुआ हादसा

भोपाल, 25 मार्च :  उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान होली का उत्सव मनाते समय गर्भगृह में आग लग गई।  इसकी चपेट में आने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोर ने पेश की मिसाल – चोर ने लौटा दिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : पर्स से निकाल लिए पैसे

 जलालाबाद :  आपने चोरी के कई किस्से सुने होंगे। एक बार कोई चीज चोरी होने के बाद उसका दोबारा मिलना मुश्किल होता है। कई बार लोगों के पर्स भी चोरी हो जाते हैं। पर्स...
Translate »
error: Content is protected !!