कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वड़िंग ने सीएम मान भगवंत सिंह मा सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित अत्याचारों पर उनकी चुप्पी की कड़ी निंदा की

by

चंडीगढ़ : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अहंकार और बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित अत्याचारों पर उनकी चुप्पी की कड़ी निंदा की है।

वड़िंग ने मान से सवाल किया कि वह उन्हीं सफाई कर्मचारियों के प्रति इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं, जिनके हाथों में उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू था। उन्होंने कहा कि क्या आपको शर्म नहीं आती कि आपकी पुलिस ने उन्हीं हाथों और सिरों पर वार किया, जो झाड़ू पकड़े हुए थे? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषणा की कि वे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित अत्याचारों और मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि मान सरकार की पुलिस ने न केवल सफाई कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा किया है, बल्कि छात्रों, बिजली कर्मचारियों, किसानों और मनरेगा श्रमिकों सहित समाज के हर वर्ग के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया है।

इस संबंध में, वड़िंग ने मुख्यमंत्री से सफाई कर्मचारियों से माफी मांगने तथा उनके साथ कथित बर्बरता करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बरनाला की घटना पर पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को एससी आयोग की सुरक्षा और ध्यान की सबसे अधिक आवश्यकता थी, तो वे सफाई कर्मचारी थे, लेकिन इसके बावजूद आयोग के अध्यक्ष मौन बने रहे। वड़िंग ने गढ़ी को चुनौती देते हुए, कहा कि यदि उनमें हिम्मत है और सफाई कर्मचारियों के हितों के प्रति वास्तव में चिंता है, तो वे शक्ति के दुरुपयोग करते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ कथित बर्बरता और अमानवीय व्यवहार करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फिरौती के लिए अगवा किए 10 साल के बच्चे का कत्ल

लुधियाना । लुधियाना के फोकल प्वाइंट के ढंडारी कलां इलाके में फिरौती के लिए अगवा किए 10 साल के बच्चे का कत्ल करने का मामला सामने आया है। बच्चे के अगवान होने के डेढ़...
article-image
पंजाब

मुकेरियां के बाढ़ ग्रस्त इलाके के लिए जिला सत्र न्यायलय के समूह ज्यूडिशियल अधिकारियों ने भेंट की फागिंग मशीन

होशियारपुर, 23 अगस्त: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह के नेतृत्व में जिला सत्र न्यायलय के अंतर्गत आते सभी ज्यूडिशियल अधिकारियों (होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां, गढ़शंकर) ने मुकेरियां के बाढ़...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस जालंधर की टीम ने नामधारी फुटबॉल अकादमी को हराकर टूर्नामेंट का प्रथम जीता ईनाम : कॉलेज वर्ग में सिख नेशनल कॉलेज बंगा ने गढ़शंकर को और ग्रामीण वर्ग में पद्दी सूरा सिंह ने धमाई को हराकर जीता प्रथम पुरस्कार

गढ़शंकर, 12 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा भारतीय आप्रवासी दर्शन सिंह पिंका की माता जोगिंदर कौर को समर्पित खालसा कॉलेज के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित 21वां राज्य स्तरीय ओलंपियन...
article-image
पंजाब , हरियाणा

लांडा से अलग होकर और खूंखार हुआ रिंदा, दोनों थे जिगरी दोस्‍त : माफिया से हाथ मिलकर दिया चंडीगढ़ ब्‍लास्‍ट को अंजाम

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ के सेक्टर-10 की एक कोठी में बुधवार शाम को कम तीव्रता के विस्‍फोट के मामले की जांच पंजाब पुलिस के साथ-साथ राष्‍ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए भी कर रही है. दावा किया...
Translate »
error: Content is protected !!