रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर : PM मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश

by

नई दिल्ली : देश के राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा तुरंत प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत राष्ट्रपति ने यह फैसला लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी. वे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. पंजाब राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले बिट्टू ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर BJP का दामन थामा था. हालांकि वे लोकसभा चुनाव में अपनी सीट नहीं जीत पाए थे, लेकिन पार्टी में उनके कद और पंजाब में भाजपा के विस्तार की रणनीति को देखते हुए उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था. इसके बाद उन्हें राज्यसभा के माध्यम से संसद भेजने की योजना थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

शव संदिग्ध हालत में मिला : सैला खुर्द में कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति का

सैला खुर्द – उपमंडल गढ़शंकर के अधीन पड़ती सैला खुर्द चौकी के नजदीक कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति का शव दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।मिरतक के घरवालों ने हत्या का संदेह जताया...
article-image
पंजाब

100 शिक्षकों को किया सम्मानित : अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर उपायुक्त पटियाला ने सुपर ।

छात्रों की छिपी प्रतिभा को बाहर निकालकर सफलता की राह पर ले जाने वाले शिक्षक का सबसे बड़ा सम्मान उनका काम है – साक्षी साहनी पटियाला : शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस की...
पंजाब

बाइक व एक्टिवा चोरी, गढ़शंकर शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

गढ़शंकर – गढ़शंकर शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन अगले 5 साल और देगी : देश के किसी भी कोने में मिलेगा मुफ्त में राशन

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ऐलान किया है कि मुफ्त में राशन योजना को पांच साल...
Translate »
error: Content is protected !!