अजनाला थाने में एक मामले में वांछित ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़ा ब्यक्ति व एक अमेरिकी नागरिक नेपाल सीमा से गिरफ्तार

by

बहराइच :  बहराइच के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार देर रात बताया कि पंजाब के अजनाला थाने में 2023 के एक मामले में वांछित ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़ा विक्रमजीत सिंह कई दिनों से फरार था और पंजाब पुलिस को उसकी तलाश थी। उन्होंने बताया कि विक्रमजीत के साथ इसी संगठन से जुड़ा अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह ढिल्लों मूल रूप से पंजाब के मोगा का निवासी है और पंजाब पुलिस एक मामले में मनवीर को भी तलाश रही है। श्रीवास्तव ने बताया कि शायद पुलिस की नजर में आने से बचने के लिए मनवीर ने भारत आने के लिए वीजा नहीं बनवाया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्थित रूपईडीहा सीमा चौकी पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते समय विक्रमजीत तथा मनवीर को पुलिस एवं एसएसबी ने रोककर पूछताछ की तो पुलिस को इनकी असलियत पता चली।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ रूपईडीहा थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सिंह और ढिल्लों को अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कराने की कोशिश के आरोप में भारतीय क्षेत्र के रूपईडीहा कस्बा निवासी तीन अन्य भारतीय नागरिक सुरेश कुमार पाठक, दिलीप उपाध्याय और वाहन चालक राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। श्रीवास्तव ने बताया कि सीमा पर तैनात तमाम सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ की है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि अमेरिकी नागरिक मनवीर की पत्नी और बच्चे भी उसके साथ थे, लेकिन उनके पास वैध दस्तावेज थे, इसीलिए उन्हें आव्रजन नियमों के तहत वैध रूप से प्रवेश की अनुमति दे दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिजाईन अर्क बिडों दुारा ब्लड बैंक नवांशहर में लगाए खूनदान कैंप में 62 युनिट खूनदान

गढ़शंकर: किसान अंदोलन को समर्पित खूनदान कैंप डिजाईन अर्क बिडों के मालिक यशपाल भट्ठल ,सोहन सिंह अटवाल ने ब्लड बैक नवांशहर में खूनदान कैंप लगाया। उकत कैंप बीटीओ डा. अजय बग्गा, डा. दियाल सरूप...
पंजाब

गढ़शंकर विना पहचान पत्रों के अज्ञात लोग मुहल्लों में घूम रहे, प्रशासन नही कर रहा कार्रवाई: अग्रिहोत्री

गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर में अज्ञात व्यक्ति मुहल्लों में घूम रहे है और वह किसी भी बारदात को अंजाम दे सकते है। प्रशासन भी इस और ध्यान नहीं दे रहा। यह शब्द बजरंग दल के...
article-image
पंजाब

बाल विवाह के दो मामलों में एफआईआर, प्रशासन ने कसा शिकंजा : हाजीपुर और मुकेरियां ब्लॉक में सामने आए मामले, जांच के बाद संबंधित थानों में दर्ज हुई कानूनी कार्रवाई

होशियारपुर, 17 सितंबर। जिले में बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत हाजीपुर और मुकेरियां ब्लॉक में बाल विवाह के दो मामले सामने आए हैं। जिला...
article-image
पंजाब

उम्मीदवार के विवरण और जमा करवाए ऐफीडैवटों संबंधी केवाईसी एप (नॉ यूयर कैंडीडेट – अपने उम्मीदवार को जानो) से जानकारी हासिल की जा सकती : ख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बुधवार को पोडकास्ट का चौथा एपिसोड सोशल मीडिया के आधिकारिक पेजाें (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब) पर रिलीज कर दिया है। इस एपिसोड में मुख्य निर्वाचन...
Translate »
error: Content is protected !!