बल्लोवल सोंखड़ी खेतीबाड़ी कॉलेज का अधिक से अधिक युवा लें फायदा: सांसद मनीष तिवारी

by

23 जून तक बगैर किसी लेट फीस लिया जा सकता है दाखिला
बलाचौर । श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी द्वारा बल्लोवल सोंखड़ी में स्थापित खेतीबाड़ी कॉलेज का अधिक से अधिक युवाओं को फायदा लेने की अपील की है, जहां 23 जून तक बगैर किसी लेट फीस के दाखिला लिया जा सकता है। कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।
यहां जारी एक बयान में सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इस खेतीबाड़ी कॉलेज का कंडी एरिया के युवाओं सहित आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को भी फायदा मिलेगा, जिन्हें लुधियाना स्थित पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि 12वीं पास कर चुके या पास करने वाले छात्र इस कॉलेज में 23 जून तक बगैर किसी लेट फीस और 30 जून तक लेट फीस सहित दाखिला ले सकते हैं। खेतीबाड़ी डिप्लोमा कर रहे या 12वीं कक्षा में विज्ञान के विषयों के साथ पेपर दे चुके छात्र भी नतीजा आने से पहले कॉलेज में अप्लाई कर सकते हैं।
इसी के साथ ही उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में आती पंचायतों के सदस्यों और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के अध्यापकों से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक छात्रों को इस खेतीबाड़ी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे खेतीबाड़ी के क्षेत्र में तरक्की की ऊंचाइयों को छू सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का वार्षिक समारोह 29 मार्च को

गढ़शंकर, 24 मार्च: दोआबा साहित्य सभा (पंजीकृत) गढ़शंकर की मासिक बैठक सभा के अध्यक्ष, प्रिंसिपल बिक्कर सिंह (डॉ.) की अध्यक्षता में सभा के साथ कार्यालय, मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी, गांधी पार्क गढ़शंकर में...
article-image
पंजाब , हरियाणा

लोकसभा में मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में एमएसएमई फ्रेमवर्क लागू करने को लेकर उठाए सवाल

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 24 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में चंडीगढ़ में एमएसएमई फ्रेमवर्क को लागू करने से जुड़े मुद्दे को उठाया है। इस संबंध में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 4490 के माध्यम...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित समर कैंप यादगार बना

गढ़शंकर, 30 जून : शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा बच्चों को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से 5 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के ग्राउंड...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ने ‘भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी’ विषय पर एक सेमिनार का किया आयोजन

गढ़शंकर , 29 अक्टूबर :  ‘भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी’ विषय पर विजिलेंस ब्यूरो यूनिट होशियारपुर द्वारा मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!