आबकारी ठेकों की नीलामी 18 मार्च को : 126 खुदरा आबकारी ठेकों को 11 आबकारी इकाइयों में बांटा

by

ऊना, 16 मार्च – वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिला ऊना के खुदरा आबकारी लाइसेंस प्रपत्र एल-2, एल-14 एवं एल-14ए की निविदा व नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद डोगरा ने बताया कि पात्र आवेदक 17 मार्च शाम 5 बजे तक मोहरबंद निविदा आवेदन जमा करवा सकते हैं जिसका आवंटन 18 मार्च को प्रातः 10.30 बजे बचत भवन ऊना में किया जाएगा।
विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि जिला ऊना के 126 खुदरा आबकारी ठेकों को 11 आबकारी इकाइयों में बांटा गया है। आवंटन के लिए बोली/निविदा प्रपत्र कार्यालय उपायुक्त, राज्य कर एवं आबकारी ऊना से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बोली/निविदा प्रपत्र विभाग की वेबसाईट www.hptax.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि निविदा आवेदन के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों का विवरण अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संतोषजनक एवं समयबद्ध न्याय प्रदान करना न्याय पालिका का मुख्य उद्देश्य – न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया

अर्की में 11.50 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित न्यायिक परिसर का किया लोकार्पण एएम नाथ। अर्की  : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने कहा कि पीड़ित को समयबद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मई से 1 जून तक मनाया जाएगा ऐतिहासिक पिपलू मेलाः देवेंद्र भुट्टो

मेले के आयोजन को लेकर बंगाणा में बैठक आयोजित ऊना, 12 मई – जिला ऊना का प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले का आयोजन 30 मई से 1 जून तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक पर गंभीर आरोप, टैक्स चोरी और घोटालों की शिकायत

2005 से वित्तीय हेराफेरी का दावा, कई उच्च पदों तक पहुंची शिकायत FIR, OTS और सस्पेंस खातों पर सवाल—फोरेंसिक जांच की मांग तेज एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित जोगिंद्रा सेंट्रल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर ‘ताले’ वाला संकट :ईडी का कहना है कि अपराध की आय, 1100 करोड़ रुपए के बराबर संपत्ति की जाएगी जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाई गई पार्टी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब...
Translate »
error: Content is protected !!