मैंने मुंबई और कनाडा नहीं जाना, देहरा ही रहना : कमलेश ठाकुर

by
सड़कों, बिजली, पानी व पुलों की समस्याओं का करवाउंगी समाधान,   होशियार सिंह ने जन भावनाओं से किया खिलवाड़, नुक्कड़ सभाओं में बोलीं कांग्रेस उम्मीदवार
एएम नाथ। देहरा :
कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने वीरवार को नौ नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा। उन्होंने नंदपुर, गठूतर, गुलेर, थल्ला इत्यादि जगह लोगों से सीधा संवाद करते कहा कि मुझे कनाडा और मुंबई नहीं जाना, देहरा में रहकर ही लोगों की सेवा करनी है। विधायक बनने के बाद देहरा से जाऊंगी भी तो नादौन में मायके या फिर शिमला आपके काम करवाने ही जाऊंगी। देहरा में मेरा सब कुछ है और देहरा अब मेरा ही है, इसलिए विरोधियों को ज्यादा विचलित होने की जरूरत नहीं है।
मैंने अब तक लगभग आधा देहरा विधानसभा क्षेत्र घूम दिया है, लोगों से लगातार मिलने पर अनेक समस्याएं सामने आई हैं। बिजली, पानी, सड़कों और पुलों की समस्याओं का समाधान आचार संहिता खत्म होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री से आग्रह करने के साथ ही दबाव बनाकर भी लोगों के काम करवाउंगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व आजाद विधायक होशियार सिंह ने देहरा की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। जनता ने उन्हें 5 साल के लिए चुनकर भेजा था, लेकिन वह 14 महीने में ही दगा दे गए। निर्दलीय विधायक को इस्तीफा देने की क्या जरूरत थी, वह कांग्रेस सरकार का साथ छोड़कर भाजपा के साथ बैठ सकते थे, लेकिन उन्होंने जो डील भाजपा के साथ की, उसके दबाव में विधायकी छोड़कर दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। देहरा की जनता पर यह उपचुनाव भाजपा व पूर्व आजाद विधायक ने थोपा है। इस उपचुनाव से जनता पर करोड़ों रुपये का बोझ पड़ेगा। देहरा की जनता ने तो आजाद विधायक चुनकर भेजा था, वह सरकार के साथ चलकर काम करवा सकते थे। लेकिन, उन्होंने अपने कामों पर ही ध्यान दिया। देहरा में बिजली, पानी, सड़कों व पुलों की बड़ी समस्या है। अनेक कार्य अधूरे पड़े हैं, पुलों का काम अधर में होने से लोगों को बरसात में दिक्कत होगी। बिजली की समस्या होने से पंखे तक नहीं चल रहे। पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में इन समस्याओं का समाधान क्यों नहीं करवाया।
कमलेश ठाकुर ने कहा कि विधायक जब जनता के वोट से बन जाता है तो उसके लिए कोई भाजपा-कांग्रेस नहीं होती, वह सबका जनप्रतिनिधि होता है। लेकिन, होशियार सिंह ने जनता काम भेदभाव के आधार पर किया। देहरा विकास के मामले में पिछले साढ़े छह साल में पिछड़ा है। इसकी भरपाई मुख्यमंत्री और मैं मिलकर अगले साढ़े तीन साल में करेंगे। मेरा 10 जुलाई का निमंत्रण आप सबने कबूल करना है, आपको विश्वास दिलाती हूं कि विधायक बनने के बाद निराश नहीं करूंगी। मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों से मिलकर सारे जायज काम करवाए जाएंगे।
इस दौरान कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, विधायक भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया, मलेंद्र राजन, पूर्व स्पीकर कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक योगराज, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पिंदर ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भारी बारिश का क्रम रहेगा जारी : कल बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आज तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटों के लिए सोलन और सिरमौर जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट भी जारी हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांवों में जरूर जाएं अधिकारी, बढ़ता है जनता का भरोसा, मंडी शिवरात्रि मेले का जल्द कराएं ऑडिट – स्थानीय निधि लेखा समिति

अधिकारियों को दिए निर्देश – लंबित पैरों का करें शीघ्र निराकरण मंडी, 10 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने राज्य लेखा परीक्षा विभाग के मंडी जिले के विभिन्न विभागों एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेस्क्यू ऑपरेशनों के तैयार किए होमगार्ड्स और अन्य वॉलंटियर्स : DC अमरजीत सिंह

डीडीएमए ने कोलकाता और पौंग डैम में करवाए डाइविंग और वाटर सेफ्टी रेस्क्यू कोर्स उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने प्रतिभागियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र एएम नाथ। हमीरपुर :  बाढ़, जल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार ने पूरी की पांचवीं चुनावी गारंटी : 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1500 रुपये मासिक इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना...
Translate »
error: Content is protected !!