आबकारी नीति के कारण दिल्ली के कई मंत्रियों को जेल हुई , वहीं नीति पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा लागू की गई – सुनील जाखड़

by

चंडीगढ़ : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भगवंत मान केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। जाखड़ ने दावा किया कि पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर आबकारी नीति लाई गई है.l सुनील जाखड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह से दिल्ली की आबकारी नीति के कारण केजरीवाल को यह दिन देखने पड़े हैं। पंजाब में उसी मॉडल को अपानाया गया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। सुनील जाखड़ ने कहा कि बीजेपी का उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलेगा और उनसे ईडी द्वारा जांच कराए जाने की मांग करेगा। जाखड़ ने कहा कि जिस आबकारी नीति के कारण दिल्ली के कई मंत्रियों को जेल हुई है, वहीं नीति पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा लागू की गई है।   बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल को अपनी गिरफ्तारी के बाद तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए था लेकिन उनकी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह दिखाता है कि आप प्रमुख को अपनी पार्टी के नेताओं पर भरोसा नहीं है और उनकी पार्टी सत्ता की भूखी है। सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के जिन नेताओं ने पहले आबकारी नीति मामले में ईडी जांच की मांग की थी, उन्हें भी निर्वाचन आयोग के पास जाना चाहिए।

केजरीवाल को लेकर यह बोले सुनील जाखड़ : वहीं, केजरीवाल पर हमला करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि वह इतिहास की कहानी में शामिल हो जाएंगे । क्योंकि वह पहले सीएम हैं जो आबकारी नीति मामले में जेल गए हैं। उधर, गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया जा रहा है. बता दें कि आबकारी नीति मामले में अब तक मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिर पर मिला चोट का निशान : दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक

बठिंडा :  किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर बठिंड़ा के किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बल्लो गांव के 21 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह के रूप में की गई है। युवा किसान...
article-image
पंजाब

विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम से CM मान ने वीडियो कॉल पर की बात…भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया : सीएम मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक शानदार मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी विश्व कप जीतने पर बधाई दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...
article-image
पंजाब

80 यूनिट रक्तदान : काका अमनदीप सिंह मट्टू की स्मृति में आयोजित 14वें रक्तदान शिविर में

गढ़शंकर :15 अगस्त: काका अमनदीप सिंह मट्टू की स्मृति में 14वां रक्तदान शिविर शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मोटीवेटर भूपेन्द्र सिंह राणा एवं रॉकी मौला द्वारा किया गया।...
article-image
पंजाब

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए चंडीगढ़ रवाना हुआ किरती किसान यूनियन का जत्था

नवांशहर: बंदी सिंहों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस और मार्च में शामिल होने के लिए किरती किसान यूनियन का एक जत्था अड्डा...
Translate »
error: Content is protected !!