कर्मों का नतीजा : केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे ने कहा

by

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा है कि यह उनके कर्मों का नतीजा है, जो उन्हें भुगतना ही पड़ेगा। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने 2010 की शुरुआत में अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली में लोकपाल के समर्थन में आंदोलन किया था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे से अलग होकर आप पार्टी गठित की और राजनीति में आ गए। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद शुक्रवार को अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी उनके कर्मों का प्रतिफल है। यह तो होना ही था। अन्ना हजारे ने कहा, “मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि जो अरविंद केजरीवाल मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, वे अब शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी इसलिए हुई है।”

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। शरद पवार ने कहा है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना बहुत गलत है। केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि लोकतंत्र का गला घोंटने का काम चल रहा है। हम पूरी ताकत के साथ अरविंद केजरीवाल के पीछे खड़े रहेंगे। शरद पवार ने यह भी कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि अब तक देश में कुछ अपवादों को छोड़कर बहुत ही स्वतंत्र माहौल में चुनाव होते रहे हैं लेकिन इस बार चुनाव कैसे होगा इस पर संशय बना हुआ है। वर्तमान में केन्द्रीय व्यवस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। शरद पवार ने कहा कि बैंक खाते फ्रीज होने से कांग्रेस का प्रचार तंत्र बंद हो गया है।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि हर राज्य की एक शराब नीति होती है, जिसे तय करने का अधिकार राज्य की कैबिनेट को है। शरद पवार ने कहा कि यह लोकतंत्र का संकट है। इस समय लोकतंत्र का गला घोंटने का काम चल रहा है। शरद पवार ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल में प्रधानमंत्री मोदी के रुख का विरोध करने की ताकत है। शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस पार्टी ने भी सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का जोरदार विरोध दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अरब देशों में फंसे पंजाब के लोगों की मदद के लिए एक्टिव हुई मान सरकार…. हेल्पलाइन नम्बर जारी

चंडीगढ़ : खाड़ी देशों में फंसे पंजाब के नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए पंजाब सरकार हरकत में आ गई है। ईरान-इस्राइल टकराव के बीच कई पंजाबी परिवार संयुक्त अरब अमीरात में फंस गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक विक्रमादित्य सिंह : कांग्रेस सरकार बनते ही करेंगे ओपीएस बहाली

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में कांग्रेस के युवा नेता एवं शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में ओ.पी.एस. बहाली की जाएगी। कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस से बदल गई मदन लाल और रत्न चंद की जिंदगी : अब एनपीएस से 10 गुणा ज्यादा मिलने लगी पेंशन, बुढ़ापे की चिंता हुई दूर

हमीरपुर 14 जनवरी। अपनी जवानी के अहम वर्षों को सरकारी सेवा के लिए समर्पित करने वाला कर्मचारी जब सेवानिवृत्ति की ओर अग्रसर होता है तो उसे अपने बुढ़ापे की चिंता सताने लगती है। एक...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर की फुटबॉल टीम पंजाब यूनिवर्सिटी चैंपियन बनी 2 साल बाद : 7 टीमों को हराकर फिर से इंटर-कॉलेज कॉम्पिटिशन जीता

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की फुटबॉल टीम ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की चैंपियन बनने का सम्मान हासिल किया है। गुरुसर सुधार में हुए पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर-कॉलेज फुटबॉल कॉम्पिटिशन में कोच हरदीप...
Translate »
error: Content is protected !!