सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल : पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका

by

नई दिल्ली : पंजाब में कांग्रेस को लगातार लग रहे झटकों के चलते एक और बड़ा झटका लग गया । लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। संसद रवनीत सिंह बिट्टू दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए। रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं। वह दो बार लुधियाना से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वह श्री आनंदपुर साहिब से भी सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। सांसद रवनीत बिट्टू पार्टी छोड़ने वाले पंजाब कांग्रेस के तीसरे बड़े नेता हैं। इससे पहले पटियाला की सांसद परनीत कौर भाजपा में शामिल हो गई थीं और चब्बेवाल के कांग्रेस विधायक राजकुमार चब्बेवाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था।
रवनीत सिंह बिट्टू ने 2009 में श्री आनंदपुर साहिब से पहली बार सांसद का चुनाव जीता था। उसके बाद वे 2014 और 2019 में लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 2019 में बिट्टू ने सिमरजीत सिंह बैंस को मात दी थी। वह काफी तेज तरार नेता माने जाते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद बिट्टू ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं । मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पंजाब से बहुत प्यार है और वे राज्य के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। इससे पहले पटियाला की कांग्रेस सांसद परनीत कौर भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। वे पटियाला सीट से पार्टी की टिकट उनकी पक्की मानी जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ के अब आसानी से होंगे दर्शन: DC हेमराज बैरवा

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास कर्मचारियों ने जताया जिलाधीश का आभार हमीरपुर 21 अक्तूबर। जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के आयुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में कांग्रेसी नेताओं ने बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों में स्थानीय कांग्रेसी को हाई कमान से टिकट देने की मांग उठाई

हरवेल सिंह सैनी के नेतृत्व में 21 सदस्यीय समिति बनाने की घोषणा गढ़शंकर, 7 जून : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेसी नेताओं की बैठक हरवेल सिंह सैनी की अगुवाई में आयोजित बैठक में स्थानीय कांग्रेसी...
article-image
पंजाब

टोल टैक्स व सैस बटोरने के बावजूद बावजूद सडक़ों की हालत खस्ता : धीमान

गढ़शंकर से नंगल सडक़ की अत्यंत दयनीय हालत को लेकर रोष मुजाहिरा गढ़शंकर : लेबर पार्टी के तत्वावधान में गढ़शंकर से नंगल वाया खानपुर, शाहपुर, कोट महिरा, डल्लेवाल, पंडोरी, झुग्गियां तथा पाहलेवाल सडक़ की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली में 8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री ने किया : टाहलीवाल में अग्निशमन चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, फायर सब स्टेशन में स्तरोन्नत करने की घोषणा

रोहित जसवाल। ऊना, 2 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने टाहलीवाल में 4 करोड़ रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!