आबकारी नीति में बदलाव का मान सरकार का प्रस्ताव : शराब ठेकेदारों को अपने ठेकों को रिन्यू कराने का दिया विकल्प

by

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार शराब ठेकेदारों को अपने ठेकों को रिन्यू कराने का विकल्प दिया है। प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के तहत 5 फीसदी राजस्व बढ़ोत्तरी के साथ ठेकों को रिन्यू कराने का प्रस्ताव दिया गया है। ठेकेदारों का कहना है कि सरकार ने पिछले वर्ष भी बड़ी संख्या में शराब के ठेकों के लाइसेंस का नवीनीकरण किया था। इससे एक तरफ जहां सरकार को पर्याप्त राजस्व प्राप्त हुआ था जबकि शराब ठेकेदारों का आर्थिक नुकसान कम हुआ था।

                                  शराब ठेकेदारों का कहना है कि पंजाब सरकार नई आबकारी नीति बनाने में लगी है। सरकार का लक्ष्य है कि वह इसके जरिए अपने राजस्व को बढ़ाए, जबकि ठेकेदारों को भी सरकार को 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अगर सरकार को इस नीति का फायदा होगा तो दूसरे समूह में जाकर ठेकेदारों को काम करने से होने वाले नुकसान से भी राहत मिलेगी।  शराब ठेकेदारों का कहना है कि अगर उन्हें दूसरे ग्रुप में अलॉटमेंट मिलता है तो इसके लिए उन्हें दूसरी जगह जाकर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा। इसपर अधिक पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे। लिहाजा ठेकेदार चाहते हैं कि प्रति बोतल कीमत को 50 रुपए बढ़ा दिए जाएं। वहीं देशी सराब की बोतल की कीम में 20 रुपए और बीयर की बोतल के दाम में 30 रुपए की बढ़ोत्तरी की जाए। इससे ना सिर्फ सरकार के हितों का बचाव होगा बल्कि शराब ठेकेदारों को भी राहत मिलेगी।

मौजूदा समय में प्रदेश में 60 फीसदी ठेकेदार अपने व्यवसाय को रिन्यू करना चाहते हैं। ठेकेदारों की यह भी मांग है कि सरकार को नई आबकारी नीति में ठेकेदारों को कुछ हद तक राहत जरूर देनी चाहिए। ठेकों का नवीनीकरण करके 1 से 2 फीसदी तक के मार्जिन की भी बजत होगी और कारोबार पहले के मुकाबले बढ़ेगा। लिहाजा सरकार को नई आबकारी नीति को ठेकेदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार करना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद भाई तारू सिंह जी की शहीदी को समर्पित धार्मिक दिवस 16 जुलाई को मनाया जाएगा : संत मखन सिंह ,बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव टूटो मजारा में संत बाबा दलेल सिंह जी की जन्म स्थान निर्मल कुटिया में शहीद भाई तारू सिंह जी की शहीदी को समर्पित धार्मिक समागम सावन माह का संगरांद 16...
article-image
पंजाब

मिंजर की तर्ज पर विकसित होगा छतराड़ी जात्र मेला : केवल पठानिया कहा, मेला व्यवस्थाओं को मिलेगा नया स्वरूप

मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए तैयार होगा प्राक्कलन एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य स्तरीय छतराड़ी जात्र मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गंठबंधन पर बोले नेता प्रतिपक्ष बाजवा : किसी हिसाब से हमारी दुकान भी चले तो दोनों को अपनी दुकान चलाने का फिक्र

चंडीगढ़ : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। इसी बीच पंजाब में एक बार फिर शिरोमणि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर ले गया बॉयज हॉस्टल : वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

सोनीपत : इश्क भी क्या चीज है, जो इंसान को किसी भी हद तक जाने को मजबूर कर दे. कोई चांद तारे तोड़ लाने की बात करता है तो कोई जान हथेली पर रखने...
Translate »
error: Content is protected !!