मिंजर की तर्ज पर विकसित होगा छतराड़ी जात्र मेला : केवल पठानिया कहा, मेला व्यवस्थाओं को मिलेगा नया स्वरूप

by

मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए तैयार होगा प्राक्कलन

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य स्तरीय छतराड़ी जात्र मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की तर्ज पर सुव्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि छतराड़ी जात्र को आकर्षक स्वरूप देने के साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भागीदारी भी बढ़ाई जा सके।
केवल सिंह पठानिया मंगलवार शाम मां शिव-शक्ति के छतराड़ी स्थित ऐतिहासिक मंदिर परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय जात्र मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जात्र मेले को राज्य स्तरीय स्वरूप प्रदान करने के लिए विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय दर्जा मिलने से क्षेत्र की धार्मिक और समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी।
उप मुख्य सचेतक ने उपमंडलीय प्रशासन को मेले की संभावनाओं का आकलन कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्यों के लिए प्राक्कलन तैयार करने तथा सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को भी कहा।
इस अवसर पर उन्होंने मेला समिति को 51 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इससे पहले आयोजन समिति की ओर से उप मुख्य सचेतक को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सदस्य निदेशक मंडल हिमाचल पथ परिवहन निगम एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, हज कमेटी अध्यक्ष दिलदार अली वट्ट, उपमंडल दंडाधिकारी चिराग शर्मा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान रिंकू भारद्वाज सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस में 10 हजार नई भर्तियां : सुधरेगी थानों की 450 करोड़ से हालत

बठिंडा। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस के थानों व पुलिस लाइनों की दशा शीघ्र ही सुधरेगी। इसके लिए पुलिस विभाग हुडको से 450 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर पुलिस इंफ्रास्ट्रक्टर...
article-image
पंजाब , समाचार

एडीसीपी आदित्य की वर्दी पर हाथ डाल : शराबी चालक ने पुलिसवालों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश

जालंधर : पंजाब में जालंधर शहर के PPR मॉल के बाहर एक शराबी कार चालक ने जमकर हंगामा मचाया। उसने मॉल के बाहर नाके पर तैनात पुरुष और महिला पुलिस जवानों को जमकर गालियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या होता है सीजफायर? ….समझें इसका पूरा मतलब

दिल्ली :  भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते हुए तनाव को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ताजा बयान में बताया है कि दोनों देशों के बीच...
Translate »
error: Content is protected !!