संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर  ट्रैक्टर मार्च 26 को : किसानों की मांगों को मनवाने हेतु संघर्ष को प्रखर करने का संकल्प

by
गढ़शंकर , 18 जनवरी : संयुक्त किसान मोर्चा के ट्रैक्टर मार्च को लेकर आज कुल हिंद किसान सभा के कामरेड दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी में चार किसान जत्थेबंदियों के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांग को लेकर भाग लिया, जिसमें किर्ती किसान यूनियन की और से हरमेश सिंह ढेसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब, जसवंत सिंह भट्ठल अध्यक्ष शेरे पंजाब किसान यूनियन, शिंगारा सिंह भज्जल जम्हूरी किसान सभा यूनियन आदि शामिल हुए। बैठक दौरान सभी जत्थेबंदियों के नेताओं ने किसानों की मांगों को लेकर विस्तृत विचार चर्चा की और किसानों की मांगों को मनवाने हेतु संघर्ष को प्रखर करने का संकल्प लिया। उन्होंने मांग की कि किसान पर चढ़ा पूरा कर्ज माफ किया जाए, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए ,किसान को दस हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाए, ड्राइवर पर जो हिट एंड रन कानून बनाया गया है उसे रद्द किया जाए, फसल बीमा योजना लागू की जाए, बिजली अधिनियम 2020 रद्द किया जाए, दिल्ली किसान आंदोलन और लखीमपुर खीरी के शहीदों को न्याय दिलाने के लिए शहीद किसानों का स्मारक बनाने के लिए जमीन दी जाए। उन्होंने किसानों को मांगें लागू करवाने के लिए 26 जनवरी को सुबह 10 बजे समुंदड़ा भट्ठा से शुरू होकर सैला पेट्रोल पंप पर खत्म होने वाले ट्रैक्टर मार्च में भाग लेने अपील की। इस मौके तेजिदर सिंह देनोवाल कलां, हंसराज गढ़शंकर, परेम सिंह राणा, करनैल सिंह, इकबाल सिंह जस्सोवाल मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हमलावरों ने SUV में बैठे अश्वनी देवगन पर चलाईं गोलियां : आप से जुड़े सरपंच की हत्या

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में गांव तूत के सरपंच अश्वनी देवगन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का 17 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक सवार हमलावर एक...
article-image
पंजाब

Preserving Freedom is the Biggest

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 12 : The Sabhyachar Sambhal Society organized a speech competition at Government Senior Secondary School, Mehilawali, on the theme “My Country, I Belong to My Country.” Addressing the event, Janda said that...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा व दर्पण साहित्य सभा द्वारा शख्सियतों का सम्मान

गढ़शंकर, 29 जनवरी : आज दोआबा साहित्य सभा और दर्पण साहित्य सभा ने मेजर सिंह मौजी पुस्तकालय गढ़शंकर में विशेष समारोह आयोजित कर प्रोफेसर संधू वरियाणवी तथा विशाल पनाम को सम्मानित किया। प्रोफेसर संधू...
Translate »
error: Content is protected !!