आमने-सामने : सांसद रवनीत सिंह बिट्टू तथा पंजाब विजिलैंस के एसएसपी

by

चंडीगढ़, 15 अक्तूबर पंजाब के लुधियाना जिले में ट्रांसपोर्ट टैंडर घोटाले को लेकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू तथा पंजाब विजिलैंस के एसएसपी आमने-सामने हो गए हैं। 22 अगस्त को 2 हजार करोड़ के टैंडर घोटाले के मुलजिम पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को विजिलैंस ने सैलून से गिरफ्तार किया था।
जब आशु को विजिलैंस ने गिरफ्तार किया था तो उस समय सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की मौके पर विजिलैंस अधिकारियों के साथ काफी बहस हुई थी। इस मामले में विजिलैंस ने सीपी को रिमाइंडर भेजा है कि बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। जबकि रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि विजिलैंस अधिकारी आशु के करीबियों, कांग्रेसी वर्करों तथा पार्षदों को बिना वजह परेशान न करें। बिट्टू ने बताया कि विजिलैंस ने सबसे पहले भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया, जबकि वह खुद गिरफ्तारी देने गया था।
आशु दो महीनों से जेल में है। अब आशु की जमानत पटीशन हाईकोर्ट में थी, फिर अचानक आशु को रात को जेल में से नवांशहर लाया जाता है, क्योंकि विजिलैंस को आशु के खिलाफ लुधियाना से कुछ नहीं मिला। रवनीत बिट्टू ने कहा कि आशु की लुधियाना में गिरफ्तारी के बाद सरकार को कोई सियासी फायदा नहीं हुआ। अब जब निगम चुनाव आने वाले हैं तो अब कांग्रेसी वर्करों तथा पार्षदों पर दबाव डाला जा रहा है। सरकार के इशारे पर ही विजिलैंस शहर के लोगों को निशाना बना रही है। यदि सन्नी भल्ला आशु के वार्ड पार्षद हैं तो क्या इसका मतलब यह है कि सन्नी भल्ला को भी आशु के साथ लपेट लिया जाए? यहां तक कि कांग्रेस पार्टी के मेयर का नाम भी विजिलैंस द्वारा मीडिया में सामने आया था कि वह भी कहीं न कहीं इस घपले में शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7 अगस्त को गोल्डन हैरीटेज में होगा ‘त्रिंझनां तीज मेला 2025 : आशिका जैन

मुख्यमंत्री पंजाब की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मुख्य मेहमान के तौर पर करेंगी शिरकत – डिप्टी कमिश्नर ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर, अर्ध बेहोशी की हालत में

संगरूर । लंबे समय से किसानों की मांगों को लेकर खनौरी सीमा पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत शुक्रवार सुबह...
article-image
पंजाब , समाचार

प्रधान मंत्री की लाभार्थियों से बातचीत का दसुहा की जनता ने सुना प्रसारण : केंद्रिय मंत्री सोम प्रकाश द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, आवास योजना व उज्जवला योजना के लाभार्थियों को लाभ वितरित 

दसुहा (होशियारपुर) –  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के प्रत्येक...
article-image
पंजाब

मंदबुद्धि युवक का कुत्ते से करवाया कुकर्म : एससी कमीशन ने डीएसपी को किया तलब

जालंधर :  फिल्लौर में कुत्ते के साथ एक युवक की घिनौनी वीडियो बनाने का मामला सामने आया, जिस को लेकर बीत दिन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद  एससी...
Translate »
error: Content is protected !!