मंदबुद्धि युवक का कुत्ते से करवाया कुकर्म : एससी कमीशन ने डीएसपी को किया तलब

by

जालंधर :  फिल्लौर में कुत्ते के साथ एक युवक की घिनौनी वीडियो बनाने का मामला सामने आया, जिस को लेकर बीत दिन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद  एससी कमिशनने  इस पर कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक मंदबुद्धि युवक को शराब पिलाकर कुत्ते के साथ कुकर्म करवाने के मामले में डीएसपी को एसपी कमिशन के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने नोटिस जारी किया है, जिसमें डीएसपी को तलब किया गया है। एसी कमिशन द्वारा जारी किए गए नोटिस कहा गया है कि, शनिवार 14 फरवरी को अखबार में मंदबुद्धि युवक को शराब पिला कर कुत्ते से कुकर्म करवाने की खबर छपी थी।

वहीं तेजी से वीडियो वायरल होने के बाद छपी खबर के बाद माननीय आयोग ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग अधिनियम-2004 की धारा 10 (h) के तहत Suo-motto का नोटिस लेते हुए जांच करने का निर्णय लिया है। इस मामले में 19 फरवरी को कमिशन के पास सुनवाई निश्चित की है। इस खबर की एक फोटोकॉपी इसके साथ भेजकर लिखा जाता है कि, इस खबर संबंधी तथ्य, जानकारी और सभी कानूनी कार्रवाईयों सहित अगली रिपोर्ट असला व फोटोकॉपी सब डिवीजन के डीएसपी भरत मसीह द्वारा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर 19 फरवरी को आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

वीडियो वायरल होने और अखबारों में खबर के बाद डीएसपी फिल्लौर भरत मसीह ने कार्रवाई करते मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि वीडियो में मंदबुद्ध युवक सेथ गलत किया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुत्ते के मालिक हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को राउंडअप कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। इस संबंधी डीएसपी का कहना है, आरोपी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें, पीड़ित युवक मंदबुद्धि व दलित है और कुत्ते (जर्मन शेफर्ड नस्ल) का मालिक अमृतधारी सिंह है। कुत्ते के मालिक ने युवक को 200 रुपए देकर कपड़े उतराने के लिए कहा। वीडियो वायरल होने पर लोगों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ का परिणाम रहा शत प्रतिशत : इलैक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष में जतिन व द्वीतीय वर्ष में समीर रहे प्रथम

ऊना : 18 सितम्बर :  हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ का राष्ट्रीय व्यावसाय परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जिसके चलते...
article-image
पंजाब

अजय मंगूपुर होंगे नवांशहर कांग्रेस के जिला प्रधान : – नवांशहर के पार्षद बलविंदर कुमार सीनियर वाइस प्रधान नियुक्त

एलनवांशहर/बलाचौर। हलका बलाचौर से पूर्व विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर के पुत्र अजय मंगूपुर को कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी की गई लिस्ट में जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नवांशहर से पार्षद...
article-image
पंजाब

जेसीबी से खुदाई के दौरान जमीन से निकले घड़े : सोने-चांदी के सिक्कों की खबर से मची सनसनी, सामान समेटकर लोग हुए फरार

जिसके हाथ जो लगा, उठा ले गया; प्रशासन ने सिक्के व अन्य सामान ले जाने वालों की तलाश शुरू की खरड़। खरड़ के नजदीकी गांव घड़ूंआं में पुराने पंचायत घर की इमारत गिराकर की...
Translate »
error: Content is protected !!