कालेवाल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा खेडां वतन पंजाब दीयां में : गढ़शंकर की कबड्डी नैशनल स्टाइल विजेता, वॉलीबाल उपविजेता

by

गढ़शंकर। प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दीयां ’ के मौके पर होशियारपुर के लाजवंती स्टेडियम में जिला स्तरीय मुकाबले आयोजित किए गए। ब्लाक गढ़शंकर की कबड्डी नैशनल स्टाइल 21 से 40 साल वर्ग की विजेता टीम जिसमें चार खिलाड़ी कालेवाल बीत के शामिल थे। जिसमे फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचपूर्ण रहा। यह मुकाबला दसूहा ब्लाक से हुआ। जिसमें गढ़शंकर ने 34-16 से जीत प्राप्त की। इस टीम में कालेवाल बीत से नरेश नीटू फौजी, कुलवंत विक्की, मनोज मौजी, रोहित सन्नी, गांव सेखोवाल से रमन, सतनाम सिंह तथा हैबोवाल से दीपक पुरी शामिल थे। अब यह टीम प्रदेश स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेगी। विजयी खिलाडिय़ों को मैडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके इलावा वॉलीबाल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उक्त ब्लॉक गढ़शंकर की टीम में कालेवाल बीत के संदीप राणा, परमजीत दियाल, राजिंदर सिंह, राजेश कुमार, राकेश बाली, कुलवंत राणा , मनोज राणा, वरिंदर शर्मा शामिल थे। इस जीत पर गांव तथा इलाका निवासियों द्वारा बधाइयां दी जा रही हैं। इस जीत पर टीम का साथ दे रहे राजेश राणा, हैप्पी, राकेश केशी, संदीप राणा सोनू, परमजीत पम्मी, राजेन्द्र दयाल, सूबेदार वरेन्द्र शर्मा ने बधाई दी तथा नई पीढि़ को खेलों के साथ जुडऩे की अपील की।
132 कबड्डी टीम व वॉलीबाल की टीम में शामिल खिलाड़ी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

38वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग में बी.एस.एफ. ने ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी को 2-1 से हराया

गढ़शंकर,  18 अक्तूबर: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 38वीं जेसीट पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच गांव पनाम के खेल मैदान में आयोजित किया गया। ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल क्लब विलेज पनाम ने...
article-image
पंजाब

दुर्गा मंदिर भाम में 71 वा वार्षिक मेला 30/31 जुलाई को होगा : चेयरपर्सन बहन विनोद कुमारी ,गुरनाम जसवाल सेवादार

*दुर्गा मंदिर भाम में 71 वा वार्षिक मेला 30/31 जुलाई को होगा/चेयरपर्सन बहन विनोद कुमारी/गुरनाम जसवाल सेवादा *इस वार्षिक मेले को समर्पित प्रभात फेरिया निरंतर जारी 29 जुलाई तक प्रातः 4/30 बजे से 6...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमलावरों ने करीब 12 फायर किए – गांव बुग़रा में नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने : जो पर्ची फेंकी गई , उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा

माहिलपुर  , 4 मार्च  : थाना माहिलपुर के गांव बुग़रा में गाडी में सवार होकर आए युवकों ने गांव के नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने गोलियां चलाई और घर...
article-image
पंजाब

अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जांच जारी ….आईएसआई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ से पहले राज्य में हालात बिगाड़ने की कोशिश : डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ़ :  जालंधर और अमृतसर में हुए धमाके के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को कहा कि ऐसा लगता है कि पाकिस्तान की आईएसआई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ से पहले...
Translate »
error: Content is protected !!