आम आदमी की पीड़ा समझने वाले जननायक हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू: आरएस बाली

by

नादौन 23 नवंबर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आम आदमी की पीड़ा को समझने वाले नेता हैं और समाज की आखिरी पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक के कल्याण एवं उत्थान के लिए योजनाएं बना रहे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में वह सच्चे जननायक बनकर उभरे हैं।
वीरवार को यहां सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-3 के समापन अवसर पर प्रतिभागियों और अन्य विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आरएस बाली ने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू छात्र संगठन एनएसयूआई के शीर्ष पद पर पहुंचे। इसके बाद वह युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे और प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व भी किया। तीनों संगठनों का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू अब प्रदेश सरकार के शीर्ष पद को सुशोभित कर रहे हैं। आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश भर में आई भीषण आपदा के दौरान सराहनीय कार्य के लिए वर्ल्ड बैंक, नीति आयोग और देश-विदेश की कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं ने भी ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सराहना की है।
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए बजट का प्रावधान किया है। प्रदेश में पर्यटन उद्योग के विस्तार के लिए 3000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। नादौन क्षेत्र के लिए भी 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। आरएस बाली ने बताया कि नादौन में एचपीटीडीसी के होटल के निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये के अलावा वैलनेस सेंटर और वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर के लिए भी करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
यूथ फेस्टिवल के आयोजन के लिए स्थानीय कालेज प्रबंधन और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आरएस बाली ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी समृद्ध संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हैं। सभी विद्यार्थियों को इन सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। इन दोनों स्पर्धाओं में प्रदेश के 55 महाविद्यालयों के लगभग 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इससे पहले मेजबान कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक हरि सिंह ठाकुर, एसडीएम अपराजिता चंदेल, पीटीए अध्यक्ष संदीप कुमार सोनी, कांग्रेस एवं इसके फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न महाविद्यालयों के प्रभारी, निर्णायक मंडल के सदस्य और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से भेंट की : छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क के लिए सैद्धांतिक रूप से 200 करोड़ रुपये किए गए स्वीकृत

एएम नाथ। नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। बैठक में राज्य में सड़क अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन के 55वें दिन डल्लेवाल को चढ़ाया ग्लूकोज़ : केंद्र दुआरा बातचीत को तैयार होने पर डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेने पर दी थी सहमति -प्रदर्शनकारी किसानों के साथ केंद्र सरकार 14 फरवरी को करेगी बैठक –

संगरूर :  केंद्र सरकार 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक करेगी, जिसमें उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

90 वर्षीय बचितर सिंह की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज अमृतसर के लिए किया दान

गढ़शंकर।  गांव बिल्डों के 90 वर्षीय बचितर सिंह की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज अमृतसर को रोटरी आई बैंक कोर्निया ट्रांसपेलेंट सोसाइटी द्वारा दान कर दिया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : विधायक संजय रत्न ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

तलवाड़ा/ ज्वालामुखी (राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इस बाबत ज्वालामुखी विश्राम गृह में विकास कार्यों...
Translate »
error: Content is protected !!