नादौन में 43 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक होटल: आरएस बाली

by

एचपीटीडीसी के अध्यक्ष ने यूथ फेस्टिवल के समापन से पहले किया साइट का निरीक्षण
नादौन 23 नवंबर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पर्यटन विकास निगम के होटल के निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इसमें पर्यटकों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। होटल का निर्माण कार्य अतिशीघ्र आरंभ करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने निविदाएं आमंत्रित कर दी हैं।
वीरवार को सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-3 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने से पहले आरएस बाली ने पर्यटन विकास निगम के होटल के लिए प्रस्तावित साइट का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि नादौन कस्बा हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों के महत्वपूर्ण रूट पर स्थित है। यहां साल भर बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही चली रहती है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने नादौन में पर्यटन विकास निगम के होटल के निर्माण का सराहनीय निर्णय लिया है। आरएस बाली ने कहा कि निगम के होटल के निर्माण से पर्यटकों को नादौन में भी अच्छी सुविधाएं मिलेंगी और उनके ठहराव से नादौनवासियों को काफी लाभ होगा।
इस अवसर पर एसडीएम अपराजिता चंदेल, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट : फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की थी कमाई, फिल्म इंडिया में सिर्फ एक स्टेट पंजाब में होगी रिलीज

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने दुनियाभर में खूब धमाल मचाया. फवाद खान और माहिरा खान की ये फिल्म अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू प्रसूता मौत मामले पर जयराम ठाकुर का सरकार पर हमला, विधायक सुंदर ठाकुर की टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

एएम नाथ।  शिमला/कुल्लू: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू प्रसूता मौत मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बताने...
हिमाचल प्रदेश

जाॅव ओरिएन्टेड ट्रेनिंग एंव प्लेसमेंट ड्राईव आईटीआई ऊना में 30 जून को

ऊना, 28 जून – आईटीआई ऊना में उद्यमि सहयोग परिषद गुरूग्राम एवं वोल्कस वैगन ग्रुप एकैडमी के सयुक्ंत तत्वाधन में 30 जून को प्रातः 9.30 बजे एक जाॅव ओरिएन्टेड ट्रेनिंग एंव प्लेसमेंट ड्राईव का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के सभी फ्लैगशिप कार्यक्रमों को पूरी तत्परता से करें लागू – DC जतिन लाल

रोहित राणा । ऊना, 29 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने सभी विभागों को ऊना जिले में प्रदेश सरकार के तमाम फ्लैगशिप कार्यक्रमों को पूरी तत्परता से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज...
Translate »
error: Content is protected !!