आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या, खेल ग्राउंड में मिला शव : पंजाब पुलिस के सिपाही सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज

by

सरदूलगढ़। क्षेत्र के गांव खैरा खुर्द में बीते मंगलवार की रात को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 38 वर्षीय राधे श्याम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार की अल सुबह करीब पांच बजे गांव के खेल मैदान से मिला है। शव के पास ही उसकी कार खड़ी है। कार की भी तोड़फोड़ की हुई है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब पुलिस के सीनियर सिपाही सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में अभी किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पूर्व सरपंच के घर पर कागजों की कर रहे थे जांच :  गांव के निवासी एडवोकेट अभय राम के बयान पर दर्ज किए गए केस के अनुसार बीते मंगलवार की रात को वे गांव के पूर्व सरपंच भजन लाल के घर पर पंचायत चुनाव को लेकर पंच और सरपंच पद के लिए भरे हुए कागजों की जांच कर रहे थे। इस दौरान राधे श्याम भी मौजूद था।  कागजों की जांच करते हुए उन्हें साढ़े 11 बज गए। इसके बाद राधे श्याम अपनी कार से अपने घर को रवाना हो गया। लेकिन अलसुबह करीब पांच बजे उसे गांव के ही शीशपाल का फोन आया कि राधे श्याम की खेल ग्राउंड में खून से लथपथ लाश पड़ी है। उसकी गाड़ी भी खड़ी है।

लाठियों से पीट-पीटकर की गई हत्या :  गाड़ी की भी तोड़फोड़ की हुई है। इस उपरांत उसने गांव के पूर्व सरपंच और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान पाया गया कि राधे श्याम की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या की गई है।   अभय राम के अनुसार दरअसल गांव के ही निवासी सीनियर सिपाही अकबर सलीम, प्रवीन कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, आत्मा राम, सुभाष जयाणी, आत्मा राम, मोहित कुमार, सुभाष चंद्र, आत्मा राम की राधे श्याम के साथ पिछले काफी समय से निजी रंजिश है।

सीनियर सिपाही अकसर सलीम जोकि प्रवीन कुमार, प्रमोद कुमार और सुनील कुमार के परिवार में शादीशुदा है, उसने राधे श्याम के खिलाफ अदालत में केस भी किया हुआ है। इसलिए उक्त लोगों की साजिश से ही राधे श्याम की हत्या की गई है।एडवोकेट अभय राम के बयान पर पुलिस ने उक्त दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि राधे श्याम का आरोपितों के साथ पैसों के लेन देन को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते मृतक राधे श्याम के खिलाफ अदालत में केस भी किया हुआ था। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। पड़ताल में सच्चाई सामने आ जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर महेशाना और समुंदड़ा  कस्बे के खेल मैदान के पास ‘ग्रीन दिवाली’ मनाने के लिए औषधीय, विरासती और फलदार पौधे लगाए

गढ़शंकर। सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर द्वारा प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर महेशाना और समुंदड़ा कस्बे के खेल मैदान के पास ‘ग्रीन दिवाली’ मनाने के लिए औषधीय, विरासती और फलदार पौधे लगाए।  इस दौरान सोशल वेलफेयर सोसाइटी...
article-image
पंजाब

इंस्पायर अवार्ड (छात्र) विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल  पंडोरी के तीन विद्यार्थियों के विचारों को इंस्पायर अवार्ड (मानक) हेतु किया  चयनित

गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में बाल बिज्ञानको का विशेष सम्मान स्कूल के  मुख्याधपक  दिलदार सिंह और गाइड टीचर अनुपम कुमार शर्मा और समस्त स्टाफ द्वारा किया गया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागपुर...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट की वर्कशॉप आरंभ

गढ़शंकर, 19 अक्तूबर: डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में कॉलेज कमेटी अध्यक्ष वी.पी. बेदी की तथा प्रिं. डॉक्टर कमल इंदर कौर के नेतृत्व में तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट संबंधी वर्कशॉप आरंभ की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!