पंजाब पुलिस ने 15 अक्टूबर तक अपने सभी कर्मियों की रद्द की छुट्टियां

by

चंडीगढ़: पंजाब में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 15 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मंजूर की जाएगी।

इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। नियम तोड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी। पंजाब पुलिस में 80 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी हैं। राज्य में इस समय 13937 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें चुनाव हो रहे हैं। 15 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में कुल 1 करोड़ 33 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में 96 हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना सरकार के लिए भी चुनौती है। हालांकि, गांवों में माहौल खराब न हो, इसके लिए सरकार ने अपने स्तर पर प्रयास किए हैं। पार्टी सिंबल पर चुनाव न करवाने संबंधी प्रस्ताव विधानसभा में पारित कर लागू कर दिया गया है।

पंचायत चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने चंडीगढ़ के सेक्टर 17-ई स्थित अपने कार्यालय एससीओ नंबर 49 में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए एक विशेष नंबर भी शुरू किया गया है। कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए लोगों को लैंडलाइन नंबर 0172- 2771326 पर कॉल करना होगा। इसके अलावा विभाग की वेबसाइट पर भी जानकारी अपलोड कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भूरी वाले पव्लिक स्कूल के विधार्थियों ने योगा चैपियनशिप में ओवर आल ट्राफी जीतीे

गढ़शंकर। योगा एसोसिएशन पंजाब दुारा आयोजित 45 वें राज्य स्तरीय योगा चैपियनशिप प्रतियोगिता में भूरीवाले पब्लिक स्कूल मानसोवाल ने ओवर आल ट्राफी जीती। पंजाब राज्य स्तरीय योगा चैपियनशिप में साठ विधार्थियों ने हिस्सा लिया...
article-image
पंजाब

पुरानी पैंशन स्कीम के जल्द लागू होने पर संशय बरकरार : सीएम भगवंत मान ने दिवाली से ठीक पहले ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा करते हुए इसे कर्मचारियों के लिए बताया था गिफ्ट

पुरानी पैंशन स्कीम की घोषणा के बाद लागू करने से बच रही सरकार चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की मान सरकार पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा के बाद उसे टाइम बाउंड...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट : मैक्लोडग़ंज पुलिस थाना में क्रास एफआइआर दर्ज

एएम नाथ। धर्मशाला: हिमाचल घूमने आ रहे पंजाब के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पर्यटन नगरी मैक्लोडग़ंज के भागसू चौक में बुधवार रात...
article-image
पंजाब

बाईपास, सीवरेज व पेयजल आपूर्ति हेतु डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने अधिकारियों से बैठक की : सेखोवाल गांव में एक करोड़ पचास लाख रुपये से ट्यूबवैल लगाने की प्रक्रिया पूरी

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज गढ़शंकर के बाईपास, सीवरेज और माहिलपुर के पीने के पानी की दो नलकूप व सीवेज और अन्य विकास...
Translate »
error: Content is protected !!