माता चिंतपूर्णी मेला: लंगर के दौरान नहीं होगा डी.जे का प्रयोग

by

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा व डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब के अलग-अलग हिंदू संगठनों के साथ की बैठक में साझे तौर पर लिया फैसला
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 31 जुलाई 2,3 व 4 अगस्त को होगा ट्रैफिक डायवर्जन
होशियारपुर : 11 जुलाई:
28 जुलाई से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी मेले में इस बार लंगर के दौरान डी.जे. का प्रयोग नहीं किया जाएगा। यह फैसला आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर व डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस की उपस्थिति में की गई बैठक के दौरान हिंदू भाईचारे से संबंधित पंजाब के अलग-अलग संगठनों की ओर से सांझे तौर पर लिया गया। इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले में लंगर लगाने के दौरान सफाई व्यवस्था बरकरार रखनी भी यकीनी बनाई जाए, ताकि वातावरण दूषित न हो सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व संस्थाओं का आपसी तालमेल बहुत जरुरी है, ताकि संयुक्त प्रयास से मेले को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने यह भी अपील की कि निर्विघ्न यातायात के लिए संस्थाओं की ओर से सडक़ पर आकर लंगर न वितरित किया जाए व लंगर के दौरान प्लास्टिक (जो बैन हो चुका है) का प्रयोग न किया जाए।
श्री जिंपा ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए बहुत खुशी की बात है कि जल्द ही माता चिंतपूर्णी रोड की रिपेयर करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रबंधों के पक्ष से श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। बैठक के दौरान यह भी संयुक्त तौर पर निर्णय किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 31 जुलाई 2,3 व 4 अगस्त को ट्रैफिक का डायवर्जन(अलग रुट) किया जाएगा, जिसके अंतर्गत श्रद्धालुओं से गगरेट-मुबारकपुर से होते हुए माता चिंतपूर्णी जाएंगे व वापसी माता चिंतपूर्णी से मुबारकपुर-अंब-ऊना से होते हुए होशियारपुर होगी।
डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लंगर लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरुरी है, इस लिए लंगर कमेटियों की ओर से यह रजिस्ट्रेशन एस.डी.एम. कार्यालय होशियारपुर से करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल शौचालय आदि का प्रबंध करने के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने लंगर कमेटियों को सफाई व्यवस्था बरकरार रखने की अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार व पंजाब सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन किया गया है, इस लिए लंगर के दौरान प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं को निश्चित की गई तिथियों के दौरान वन वे वाले रुट का ही पालन करने की अपील भी की।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री संदीप कुमार, एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल के अलावा पंजाब के अलग-अलग जिलों से आए हिंदू संगठनों, लंगर कमेटियों के प्रतिनिधि व विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए श्री खुरालगढ़ साहिब स्कूल को रविंद्र कौर ने किया वाहन भेंट : ब्रिगेडियर करनैल सिंह से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाहन उपलब्ध करवाने का किया था अनुरोध

गढ़शंकर ।  सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के आवागमन की समस्या को देखते हुए ब्रिगेडियर करनैल सिंह की पत्नी रविंदर कौर ने स्कूल को एक वाहन भेंट किया। गांव...
article-image
पंजाब

2 दिन, 4 मौतें, फिरोजपुर में नशे ने ली युवाओं की जान : पंजाब पुलिस ने 7 महीने में दर्ज की 20 हजार FIR

फिरोजपुर : पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ा अभियान चल रहा है। इसके बावजूद फिरोजपुर के लक्खो के बहराम गांव में एक दुखद घटना हुई। पिछले दो दिनों में कथित तौर पर ड्रग्स...
article-image
पंजाब

बाल विवाह के दो मामलों में एफआईआर, प्रशासन ने कसा शिकंजा : हाजीपुर और मुकेरियां ब्लॉक में सामने आए मामले, जांच के बाद संबंधित थानों में दर्ज हुई कानूनी कार्रवाई

होशियारपुर, 17 सितंबर। जिले में बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत हाजीपुर और मुकेरियां ब्लॉक में बाल विवाह के दो मामले सामने आए हैं। जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

111 फीट 6 इंच ऊंचा जल टैंक बना ‘बीत का बुर्ज खलीफा’ : 25 लाख लीटर पानी का होगा भंडारण

बीत क्षेत्र के 11 गांवों की 27,215 आबादी को मिलेगा लाभ ऊना, 19 सितंबर: हरोली उपमंडल के अमराली में सड़क किनारे खड़ा करीब 111 फीट 6 इंच ऊंचा जल टैंक दूर से ही लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!