आयुष्मान योजना का दुरुपयोग: पंजाब सरकार ने तीन स्वास्थ्य केंद्र पैनल से बाहर किए, 18 केंद्रों को योजना से किया सस्पेंड

by

चंडीगढ़ : पंजाब में निजी अस्पताल बकाया राशि जारी न होने के चलते आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि आयुष्मान योजना का दुरुपयोग व इलाज न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ पंजाब सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने 3 स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान योजना के पैनल से बाहर कर दिया है। साथ ही 18 केंद्रों को योजना से सस्पेंड भी किया गया हैं। साथ ही 2.80 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि दुरुपयोग बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में ही मामला सामने आया था, जहां पर महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिए गए थे, क्योंकि उनमें अस्पतालों के अधिक पैसे बनते थे। पंजाब में इस प्रक्रिया को रोकने के लिए सख्ती की जा रही है।

डॉ. बलबीर ने कहा कि जो अस्पताल इलाज नहीं कर रहे हैं, भ्रम फैला रहे हैं व योजना का दुरुपयोग कर रहे हैं, उनको पैनल से बाहर करेंगे। साथ ही सेवा भावना रखने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को साथ जोड़ेंगे। उनके साथ काफी केंद्रों ने इम्पैनल के लिए आवेदन किए हुए हैं। मंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना के कुल 45 लाख लाभार्थी हैं, जिसमें से 16.65 लाख के लिए केंद्र की तरफ से 60 प्रतिशत राशि जारी की जाती है। केंद्र की कुल 350 करोड़ रुपये राशि बनती थी, लेकिन अभी तक 169 करोड़ ही जारी किए गए हैं। 51 करोड़ रुपये प्रशासनिक चार्जेस है और 17 करोड़ पिछला बकाया भी है। इसी तरह कुल 249 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने जारी करने हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से 27 सितंबर को ईमेल भेजकर मिलने के लिए समय मांगा गया है, लेकिन अभी तक उनका कोई जवाब नहीं आया है। वह पहले भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले थे। साथ ही उनकी टीम भी केंद्र के समक्ष यह मामला उठाकर आई थी, बावजूद इसके कोई फायदा नहीं हुआ। केसों का निपटारा करने के लिए नया पोर्टल भी जारी किया गया था, जिसके चलते देरी हो रही है जबकि पंजाब सरकार ने पिछला बकाया राशि भी क्लीयर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चन्नी सरकार के समय वर्ष 2021 में कंपनी के साथ अनुबंध खत्म कर दिया था, जिसके चलते इश्योरेंस बंद हो गया था। इस कारण पेमेंट को लेकर कोई सिस्टम नहीं था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चार पर मामला दर्ज : अनधिकृत कालोनी काटने के आरोप के चलते

माहिलपुर – माहिलपुर पुलिस ने पुडा अधिकारियों की शिकायत पर कारवाई करते हुए चार लोगों के विरुद्ध मंन्हाना गांव में अनधिकृत कालोनी काटने के आरोप में केस दर्ज किया है। एसएसपी होशियारपुर को पुडा...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल, पारोवाल की छात्रा यानवी ने सीबीएसआई द्वारा घोषित दसवीं के नतीजों में 99 प्रतिशत अंक किए प्राप्त

गढ़शंकर। दोआबा पब्लिक स्कूल, पारोवाल की छात्रा यानवी ने सीबीएसआई द्वारा घोषित दसवीं के नतीजों में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया है।  बीत इलाके के गांव डल्लेवाल की यानवी...
article-image
पंजाब

एस.डी पब्लिक स्कूल गढ़शंकर का आठवीं का परिणाम 100 फीसदी रहा 

गढ़शंकर, 5 अप्रैल : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किये आठवीं कक्षा के परिणाम में मूलराज देवी चंद कपूर एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का आठवीं का परिणाम 100 फीसदी रहा। जानकारी...
article-image
पंजाब

गांव पद्दी खुशी में मसत मुनी बाबा के धार्मिक स्थल पर नीम व अमरूद के तीस पौदे लगाए

गढ़शंकर। आर्दश वैलफेयर सुसायिटी दुारा गत तीन वर्ष से चलाई वातावरण वचाओ मुहिंम के तहत सुसायिटी के संस्थापक सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में गांव पद्दी खुशी में मसत मुनी बाबा के धार्मिक स्थल...
Translate »
error: Content is protected !!