आम आदमी पार्टी घोटालों की सरकार, प्रदेश की बजाये कर रही निजी विकास : खन्ना

by

पंजाब के विकास के लिए नहीं विनाश के लिए संभाली पंजाब की सत्ता
होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि ईडी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा पर जो मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत जो छापेमारी की है वह भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जांच है परन्तु आम आदमी पार्टी द्वारा जो इस करवाई पर प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं उससे यह सिद्ध होता है कि आम आदमी पार्टी घोटालों की सरकार है जी चाहती है कि उसके नेता मनमानी करें, घोटाले करें और उन्हें कोई पूछने वाला न हो। खन्ना ने कहा कि पंजाब की सत्ता में आने से पहले आम आदम पार्टी ने पंजाब के विकास की जो डींगें हाँकि थीं उनका सच अब जनता की सामने आ चूका है। आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और नेताओं ने अपने बीते करीब 4 साल से ऊपर के कार्यकाल में केवल अपना निजी विकास किया है और पंजाब की जनता के पैसे को अपने निजी लाभों के लिए उड़ाया है। खन्ना ने कहा कि संजीव अरोड़ा को कथित जी एस टी फ्रॉड मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर घोटाला हुआ है तो एजेंसियां इसमें कार्रवाई करेंगी हीं क्यूंकि एजेंसियों की यह ड्यूटी है परन्तु आम आदमी पार्टी का इस कार्रवाई के लिए भाजपा पर ऊँगली उठाना बिलकुल भी जायज नहीं है। खन्ना ने कहा संजीव अरोड़ा प्रकरण केवल भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानूनी करवाई है परन्तु असल कार्रवाई पंजाब की जनता करेगी जो अभी बाकी है। खन्ना ने कहा कि पंजाब को ‘रंगला’ बनाने का सपना दिखाकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब के खजाने को कंगला बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने बहुत उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी के हाथों में पंजाब की बागडोर को दिया था परन्तु आम आदमी पार्टी के मंत्रियों को इस बात की शर्म करनी चाहिए थी की पंजाब की जनता ने प्रदेश की बागडोर उन्हें पंजाब के विकास के लिए सौंपी थी न कि अपने निजी विकास के लिए । खन्ना ने कहा की ई डी ने एक भ्रष्ट चेहरा उजागर कर क्या गुनाह किया जबकि यह एजेंसियों का कर्त्तव्य है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, घर से एस्कार्ट गाड़ी और गनर को भी वापस बुलाया – भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की सजा : डा. संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर  :  मोदी सरकार में मंत्री रहे मुजफ्फरनगर के पूर्व भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। उनके ए-टू जेड कॉलोनी स्थित घर से गार्द, एस्कार्ट...
article-image
पंजाब

नये यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए कार्यशाला का किया आयोजन

गढ़शंकर। । 14 अगस्त। पंजाब राज्य द्वारा लागू किए गएनए यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए आज एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ट्रैफिक प्रभारी...
article-image
पंजाब

बीजेपी को हो जाएगी टेंशन!…न सीट मिली न ज्यादा वोट… हार कर भी इतना खुश क्यों कांग्रेस?

नई दिल्‍ली :   कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन दिल्‍ली चुनाव 2025 में पिछले तीन चुनावों की तर्ज पर ही बेहद फीका रहा. राहुल गांधी की पार्टी राजधानी में एक बार फिर खाता तक नहीं खोल...
Translate »
error: Content is protected !!