आम आदमी पार्टी ने करीब 30 घंटे बाद चुप्पी तोड़ी : केजरीवाल के पीए ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की, सीएम ने इसका संज्ञान लेकर ऐक्शन लेने को कहा

by

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में आम आदमी पार्टी ने करीब 30 घंटे बाद चुप्पी तोड़ी। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के पीए ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की और सीएम ने इसका संज्ञान लेकर ऐक्शन लेने को कहा है।

सोमवार सुबह स्वाति मालीवाल ने पीसीआर को कॉल करके कहा था कि सीएम आवास पर उनके साथ मारपीट की गई। वह थाने भी पहुंचीं थीं, लेकिन एक फोन कॉल के बाद वह बिना एफआईर दर्ज कराए यह कहकर लौट गईं थीं कि बाद में आकर लिखित शिकायत देंगी।

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की पीसीआर कॉल और थाने जाने की घटना के बाद से अटकलों का दौर चल रहा। हालांकि, आम आदमी पार्टी या स्वाति मालीवाल की ओर से कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया गया। मंगलवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह पार्टी का मैसेज लेकर मीडिया के सामने आए। उन्होंने घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि पूरी पार्टी मालीवाल के साथ खड़ी है और बिभव पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संजय सिंह ने कहा, ‘कल एक बहुत निंदनीय घटना घटित हुए। कल सुबह अरविंद केजरीवाल जी के आवास पर स्वाति मालीवाल मिलने के लिए पहुंचीं थीं। ड्रॉइंग रूम में इंतजार कर रहीं थीं। इस बीच बिभव कुमार वहां आते हैं। उन्होंने स्वाति मालीवाल जी के साथ बहुत बदतमीजी की, अभद्रता की। इसकी जानकारी स्वाति मालीवाल ने 112 पर कॉल करके पुलिस को दी। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।’

संजय सिंह ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने पूरी घटना को संज्ञान में लिया है और सख्त कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘स्वाति मालीवाल जी ने देश और समाज के लिए बड़े काम किए हैं। पार्टी की सीनियर लीडर हैं, हम सब उनके साथ हैं। निश्चित रूप से यह जो पूरा प्रकरण हुआ है इसको मुख्यमंत्री जी ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है और कार्रवाई करेंगे। आम आदमी पार्टी ऐसे लोगों का समर्थन नहीं करती है।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नामांकन के तीसरे दिन होशियारपुर में 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

होशियारपुर, 28 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन आज 10 उम्मीदवारों की ओर से विधान सभा चुनाव संबंधी नामांकन पत्र दाखिल करवाए गए हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएलवी नरिंद्र पम्मा ने महिलाओं को आत्म रक्षा के लिए बने कानूनों की जानकारी दी

गढ़शंकर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के सचिव कम सीजेएम सुचेता अशीश देव दुारा दिए गए बैवीनार व मीटिंगों करने के निर्देश पर नरिंद्र कुमार पम्मा पीएलवी ने सहारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थैंक्यू सर… कहा भारत भ्रमण से लौटे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ ने मुख्यमंत्री सुक्खू से भेंट कर : परिवार की तरह किया जा रहा है ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का पालन पोषण: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : भारत भ्रमण से लौटे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ ने आज ओक ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और स्नेह के साथ अपनी यात्रा के अनुभव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 सगी बहनों ने कर दिया कमाल….एक साथ क्रैक की यूजीसी नेट परीक्षा…मां करती मजदूरी : पिता हैं पुजारी

चंडीगढ़ । दिहाड़ी-मजदूरी के जरिए आजीविका कमाने वाली मां और ‘ग्रंथी’ पिता की तीन बेटियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) उत्तीर्ण कर मिसाल कायम की। रिम्पी कौर (28),...
Translate »
error: Content is protected !!