जूते मारने की धमकी दे रही थीं : थानेदारी चली गई ऑडियो वायरल होने के बाद

by

मध्य प्रदेश के रीवा जिले की महिला टीआई की धमकी देने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। वायरल ऑडियो क्लिप में वह एक फरियादी को धमका रही थीं। वह उसे जूते मारने की धमकी दे रही थीं।  ऑडियो वायरल होने के बाद महिला टीआई उषा सोमवंशी ने भी सफाई दी थी। साथ ही कहा था कि उसे तोड़मरोड़ कर वायरल किया जा रहा है। फरियादी अपने पिता को परेशान कर रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट में ऐसी कोई इंज्यूरी नहीं थी, इसलिए एनसीआर काटकर दे दिया गया था।

वहीं, चाकघाट थाना प्रभारी की शिकायत फरियादी ने एसडीओपी से की थी, जिन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का विश्वास दिया था। ऑडियो वायरल होने के बाद महिला टीआई उषा सोमवंशी की थानेदारी चली गई है। इस मामले में रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कार्रवाई की है। उन्होंने महिला थाना प्रभारी उषा सोमवंशी को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, उनकी जगह चाकघाट थाने का प्रभार उप निरीक्षक संजीव शर्मा को सौंपा गया है। संजीव शर्मा ही अभी चाकघाट थाने का काम देखेंगे।

दरअसल, पड़री गांव निवासी अभय द्विवेदी अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए चाकघाट थाने गए हुए थे। थाना प्रभारी से मुलाकात के बाद भी 3 दिनों तक मामला दर्ज नहीं किया गया। तीसरे तीन थाना प्रभारी उषा सोमवंशी ने फोनकर उसके साथ बदसलूकी की। साथ ही कहा कि अगर पिता ने एक मारे हैं तो मैं तुझे 2 जूते मारूंगी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीडीओ ने स्कूली बच्चों को एंटी चिट्टा का शपथ दिलाई : एंटी चिट्टा अभियान को आंदोलन की तरह चलाने का किया आह्वान

पट्टा मेहलोग, 18 जून (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटबेजा व राजकीय उच्च विद्यालय गुनाई में बीडीओ कुलदीप सिंह ने छात्रों, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य उपस्थित ग्रामीणों को चिट्टा के खिलाफ शपथ दिलाई।...
article-image
पंजाब

तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त करवाई जाए : गुरनेक सिंह भज्जल

तहसील कार्यालय में हड़ताल के चलते लोगों के कामकाज प्रभावित हुए गढ़शंकर ,: सीपीआईएम जिला होशियारपुर के सचिव तथा सूबा कमेटी मैंबर गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि सारे पंजाब में लगभग दो महीने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी माह तक दो माह से अधिक पुराने सभी इंतकाल के मामलों का होगा निपटारा

रणनीति बनाकर राजस्व मामलों के निपटारे में लाई जा रही तेजी : अपूर्व देवगन एएम नाथ। मंडी :  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज डीआरडीए के सम्मेलन कक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनभागीदारी से बनेगा समृद्ध हिमाचल का रोडमैप

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अगस्त. आत्मनिर्भर और समृद्ध हिमाचल के निर्माण का 20 वर्षीय रोडमैप जनता की सक्रिय भागीदारी से तैयार होगा। राज्य सरकार ने “समृद्ध हिमाचल–2045” पहल के तहत नागरिकों से ऑनलाइन सुझाव...
Translate »
error: Content is protected !!