आम आदमी पार्टी बनी तीसरा विकल्प, 2027 विस चुनाव में पूरे दमखम से उतरेगी : ऋतु राज

by

एएम नाथ। बिलासपुर :  आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही है। पार्टी द्वारा करवाए गए सर्वे में 80 फीसदी लोगों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया है। यह बात मंगलवार को बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी ऋतु राज ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी 2025 के पंचायत और निकाय चुनावों के साथ-साथ 2027 के विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी विजय फुलारा, प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर और प्रदेश मीडिया प्रभारी बलदेव शर्मा भी मौजूद रहे। ऋतु राज ने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर कार्यकर्ता संवाद सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में पांच जिलों में सम्मेलन हो चुके हैं और दूसरे चरण की शुरुआत ऊना से की गई थी। अब बिलासपुर में सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्ताओं की राय ली गई है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता को लूट की राजनीति से निजात दिलाना आम आदमी पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। 2027 में विस चुनाव के दौरान पार्टी जनता के भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन थियेटर में डाक्टर ने महिला कर्मी से की अश्लील हरकतें, AIIMS बिलासपुर का मामला

एएम नाथ। बिलासपुर एम्स बिलासपुर में कार्यरत महिला कर्मी द्वारा चिकित्सक पर अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए गए हैं। महिला कर्मी की ओर से इस बारे में शिकायत एम्स प्रबंधन को सौंपी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गेहूं खरीद हेतू आनलाइन बुकिंग स्लोट करने की प्रक्रिया शुरू – उपायुक्त

टकारला और रामपुर में स्थापित किए गए गेहूं खरीद केंद्र ऊना, 11 अप्रैल – रबी सीज़न 2023-24 में गेहूं खरीद के लिए आॅनलाइन पंजीकरण तथा गेहूं खरीद की प्रक्रिया आरभ कर दी गई है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने वेह व धौंटा पंचायतों का किया दौरा बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा…..अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा ।  देहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा क्षेत्र की वेह तथा धौंटा पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 ट्रक ऑपरेटरों ने गिरफ्तारियां दी : सीमेंट ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच दाड़लाघाट में

सोलन : सोलन सीमेंट ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच दाड़लाघाट में बुधवार को 40 ट्रक ऑपरेटरों ने गिरफ्तारियां दी। ट्रक ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बंद...
Translate »
error: Content is protected !!